spot_img
spot_img
spot_img

रांची में साहित्य कला संगम मंच का शुभारंभ, क्या बोल गये बुद्धिजीवी… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में हिमालयन अपडेट साहित्य सृजन मंच की झारखंड इकाई ने सोमवार को साहित्य कला संगम मंच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य के बुद्धिजीवियों ने साहित्य की वर्तमान स्थिति और विभिन्न मंचों के गठन पर विमर्श किया। मौके पर संस्थापक अनिल जामवाल व राष्ट्रीय संरक्षक दीपशिखा श्रीवास्तव के अलावा के कामेश्वर सिंह कामेश,  प्रसिद्ध गज़लकार, दिलशाद नज़मी, प्रसिद्ध स्तंभकार सुनील बादल,लोकगायक सदानंद सिंह यादव, ग़ज़लकार चंद्रिका ठाकुर देशदीप, शालिनी नायक, राज रामगढी, डॉ. ममता मनीष सिन्हा, अनुराधा सिंह अनु, डॉ. रजनी शर्मा चंदा, राजीव थेपड़ा, प्रख्यात तबला वादक सूरज श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

इन्होंने रखे अपने विचार

झारखंड सेवा श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह, सचिव डॉ. आकांक्षा चौधरी ने कार्यक्रम का समन्वय और आयोजन किया। कामेश्वर सिंह कामेश ने अपने स्वागत भाषण में अनेक साहित्यिक मंचों के गठन को नवांकुर कवियों के लिए बेहतर बताया और कहा कि इन मंचों पर आने वाले लोग किसी न किसी रूप में साहित्य की सेवा कर रहे हैं। लोकगायक सदानंद सिंह यादव ने कई मंचों पर संस्थापकों द्वारा तानाशाह पूर्ण रवैये और साहित्य के गिरते स्तर पर अपनी चिंता व्यक्त की।  सुनील बादल ने कहा कि समय की धारा के साथ साहित्य लेखन और लेखकों की सोच और लेखनी में काफ़ी परिवर्तन आया है। अब सोशल मीडिया और मनोरंजन प्रदान आधुनिक समाज अतुकान्त रचना और लघुकथा की तरफ बढ़ रहे हैं और प्रिंट मीडिया भी डिजिटल मीडिया में परिवर्तित हो गया है।

कलम और पुष्प से स्वागत

डॉ. आकांक्षा चौधरी ने सभी प्रबुद्ध लेखकों का कलम और पुष्प से स्वागत किया। सिटी पैलेस होटल के संस्थापक विजय राजगड़िया को भी सम्मानित किया। रामगढ़ से आए राज रामगढी और डॉ. ममता मनीष सिन्हा ने कहा कि समय के साथ हमें परिवर्तन को स्वीकार करना चाहिए पर साहित्य का गिरता स्तर चिंतनीय है। डॉ. ममता मनीष ने मंच का बहुत सुंदर संचालन किया। चंद्रिका ठाकुर देशदीप ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में खुशनसीबी का खिला गुल, सेहत पर तीन एप्प लॉन्च… देखें

इसे भी पढ़ें : छात्र को लाठी से पीटने वाले ADM के खिलाफ होगी जांच, तेजस्‍वी ने कहा…

इसे भी पढ़ें :नौकरी के लिए प्रदर्शन कर रहे BTET पास शिक्षक अभ्‍यर्थियों पर बरसाईं लाठियां

इसे भी पढ़ें :…काल के गाल में समा गये 34 लोग, पढ़ि‍ये दर्दनाक हादसे की कहानी

इसे भी पढ़ें :खूंटी में एक ही परिवार के तीन लोगों को काट डाला… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :आलिया ने बताया शादी से पहले क्यों रहने लगी थीं लिव इन रिलेशनशिप में

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...