spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

ओरमांझी में 12 करोड़ का माल खाक… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : आज दोपहर रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के हुटुप में कुर्सी की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग पहले थोड़ी जगह पर लगी थी। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोगों ने पहले खुद ही आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन देखते हो देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह है कि उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही हैं। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची। प्लास्टिक फैक्ट्री में इस भयानक अगलगी की घटना से इलाके के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

 इस अगलगी में फैक्ट्री में रखे सामान मशीन जलकर राख हो गए। फैक्ट्री के संचालक अहमद अली ने बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। आग की लपटें 15 किलोमीटर दूरी तक दिख रही है। आग की भयंकर लपटों को दमकल की दो गाड़ियां बुझा नहीं सकी। लगभग 2 घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक सारा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। वही फैक्ट्री के संचालक अहमद अली ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। कल रात से ही बिजली की गड़बड़ी चल रही थी बिजली अप डाउन होने से लोग समझ ही नहीं पाए और इतनी बड़ी घटना हो गई। घटना के बाद सैकड़ों लोग मौके पर जुट गये। भीषण आग लगने से लोग काफी दहशत में है। मौके पर क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, अंचल अधिकारी विजय केरकेट्टा, समाजसेवी अब्दुल सत्तार अंसारी, पंचायत समिति सदस्य इम्तियाज अंसारी सहित सैकड़ों लोग पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : NTPC से जुड़े मैनेजर को दिनदहाड़े मारी गोली, देखें कहां…

इसे भी पढ़ें : चक्रवात “मोचा” के 9 मई को आने की आहट, IMD ने जारी की एडवाइजरी

इसे भी पढ़ें : फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा कम चावल, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : इनकम टैक्स भरने वाले ध्यान दें, अब लग सकता है इतना जुर्माना

इसे भी पढ़ें : मई महीने में 2 बार मिलेगा फ्री राशन, सरकार का बड़ा फैसला

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : एयरलाइंस ने 15 मई तक रोकी टिकटों की बुकिंग

इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें : 20 ट्रेनें हुई रद्द, 65 के बदले रूट

इसे भी पढ़ें : ड्यूटी पर तैनात जवानों की रायफल चोरी, महकमे में हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस का ‘भरोसा’ ले आई 34 लोगों के चेहरों पर मुस्कान… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...