spot_img
spot_img
spot_img

NTPC से जुड़े मैनेजर को दिनदहाड़े मारी गोली, देखें कहां…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh,Barkagaon(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अज्ञात अपराधियों ने शरद बाबू और उनके बॉडीगार्ड पर जबरदस्त फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दोनों बेतरह घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान शरद बाबू की मौत हो गई। घटना करीब साढ़े 12 बजे हजारीबाग बड़कागांव मेनरोड हेठगढा़ में हुई। शरद बाबू NTPC कंपनी के MDO ऋत्विक कंपनी के जनरल मैनेजर थे। आज दोपहर वह अपने बॉडीगार्ड के साथ स्कार्पियो गाड़ी में हजारीबाग से केरेडारी कार्यालय जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर अमरेन्द्र कुमार चला रहा था।

इसी बीच बड़कागांव हेठगढ़ा के पास खराब सड़क के गड्डे में गाड़ी की गति धीमी हो गई। जिस पर पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने स्कार्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें गाड़ी में सवार ऋत्विक कंपनी के मैनेजर शरद बाबू को सीने में एंव बाॅडीगार्ड पुलिस के जवान राजेन्द्र प्रसाद को कमर में गोली लगी। दोनों बेतरह लहूलुहान हो गये। आनन-फानन में इन्हें आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान कंपनी के मैनेजर शरद बाबू की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर एएसपी कुमार सुभाशीष व एसडीपीओ बड़कागांव अमित कुमार व थाना प्रभारी बड़कागांव बिनोद तिर्की केरेडारी थाना प्रभारी ने एनएल तिर्की, डाडीकला ओपी प्रभारी मणिलाल एंव सशस्त्र बल मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा स्थानीय लोगों से लिया। आगे का अनुसंधान जारी है।

इसे भी पढ़ें : चक्रवात “मोचा” के 9 मई को आने की आहट, IMD ने जारी की एडवाइजरी

इसे भी पढ़ें : फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा कम चावल, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : इनकम टैक्स भरने वाले ध्यान दें, अब लग सकता है इतना जुर्माना

इसे भी पढ़ें : मई महीने में 2 बार मिलेगा फ्री राशन, सरकार का बड़ा फैसला

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : एयरलाइंस ने 15 मई तक रोकी टिकटों की बुकिंग

इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें : 20 ट्रेनें हुई रद्द, 65 के बदले रूट

इसे भी पढ़ें : ड्यूटी पर तैनात जवानों की रायफल चोरी, महकमे में हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस का ‘भरोसा’ ले आई 34 लोगों के चेहरों पर मुस्कान… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम पर्व को लेकर गढ़वा पुलिस...

भक्ति के रथ पर सवार होगा चौपारण… जानें कब

Chouparan(Krishna Paswan) : सावन की आहट के साथ चौपारण की...

चलती कार बनी आ’ग का गोला, टोल प्लाजा के पास टला बड़ा हा’दसा…

Ranchi : रांची-रामगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर उस वक्त...

बड़ी वारदात की फिराक में था, पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा…

Godda : अगर पुलिस कुछ देर और चूक जाती,...

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...