Kohramlive : कुनो नेशनल पार्क में मादा चीता दक्षा ने दम तोड़ दिया। दक्षा की मौत किसी बीमारी से नहीं बल्कि बाड़े में नर चीता फिंडा, वायु और अग्नि से मादा चीता दक्षा और धीरा की भिड़ंत हुई थी। इसी में दक्षा की मौत हो गई। इससे पहले दो चीते मारे गए थे, उनमें से एक की मौत किडनी के इंफेक्शन की वजह से हुई थी और दूसरे चीते की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी। दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए ये तीसरे चीते की मौत है। इसकी पुष्टि पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ जसवीर सिंह चौहान ने की है।
जानकारी के अनुसार कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़ों में 11 साउथ अफ्रीकी और 4 नामीबियाई चीतों को रखा गया हैं जिन्हें जल्द ही खुले जंगल में छोड़ने को लेकर रणनीति बनाई जा रही थी। खुले जंगल में जाने से पूर्व ही कूनो प्रबंधन इन नर और मादा चीतो की मेटिंग (प्रजनन) कराने की कोशिश में लगा हुआ था। इसी काम के लिए नौ मई को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर दक्षिण अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में छोड़ी गई मादा चीता दक्षा को मॉनिटरिंग दल ने घायल पाया था। पशु चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। दोपहर 12ः00 बजे दक्षा चीता की मौत हो गई। दक्षा बाड़ा क्रमांक एक में छोड़ी गई थी तथा समीप के बाड़ा क्रमांक सात में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीता वायु तथा अग्नि को छोड़ा गया था।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में जवान लड़के मुकेश के घर मचा कोहराम, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में 12 करोड़ का माल खाक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जवान लड़का विशाल की मौ*त खोल गया रांची में बड़ा राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : Cyclone Mocha से यहां तबाही का खतरा! IMD ने क्या कहा…पढ़ें डिटेल










