Rosera (Gaurav Mishra) : समस्तीपुर के रोसड़ा थाना में बुधवार को बवाल हो गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। थाने में जमकर तोड़फोड़ की। मामला बढ़ता देख जिले के एसपी को सूचना दी गई। हालात पर काबू पाने के लिए कई थानों की पुलिस को रोसड़ा भेजा गया। देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस और पब्लिक आमने-सामने। पहले लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, जब लोग नहीं माने तो पुलिस को लाठियां चटकानी पड़ी। इस दौरान एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो वहां मौजूद थे। लाठीचार्ज में कई ग्रामीण जख्मी हो गये।
ग्रामीणों का इल्जाम है पुलिस कस्टडी में सफाई कर्मी रामसेवक राम को बेरहमी से पीटा गया। जब उसकी हालत बिगड़ गई तो उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत में सुधार नहीं होता देख उसे पटना रेफर कर दिया गया।
यहां याद दिला दें कि बीते 30 अक्टूबर को रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सफाई कर्मी रामसेवक ने ऑफिस में घुसकर थप्पड़ जड़ दिया था। कई महीनों से वेतन नहीं मिलने से वह गुस्से में था। कार्यपालक पदाधिकारी की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया था। हाजत में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीणों को सूचना मिली और बवाल हो गया। सुनें क्या बोलें रामसेवक के परिजन
इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)
इसे भी पढ़ें : रांची के मोस्ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : PLFI तक बाइक पहुंचाने वाले शातिरों ने मुंह खोला तो दंग रह गई पुलिस(Video)
इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्लाने लगती है लड़कियां, देखें क्यों…(VIDEO)
Read More :Whatsapp से भी बुक कर सकेंगे Jio Phone Next, जानें कैसे
Read More :रिलीज हुआ मेकिंग ऑफ जियोफोन नेक्स्ट’ फीचर्स से उठा पर्दा
Read More :Whatsapp से भी बुक कर सकेंगे Jio Phone Next, जानें कैसे
Read More :रिलीज हुआ मेकिंग ऑफ जियोफोन नेक्स्ट’ फीचर्स से उठा पर्दा










