spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा सदर अस्‍पताल में खुला RTPCR Lab

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA (Nityananddubey) : गढ़वा विधायक व सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सदर अस्पताल में बुधवार को RTPCR Lab का उद्घाटन किया। गैर मेडिकल कॉलेज वाले जिलों में RTPCR Lab खुलने वाला गढ़वा राज्य का पहला जिला बन गया है। इससे पूर्व यह सुविधा सिर्फ मेडिकल कॉलेज वाले जिलों में ही उपलब्ध थी। मौके पर मंत्री ने पौधारोपण एवं सदर अस्पताल का निरीक्षण भी किया।

नंबर वन जिला बनेगा गढ़वा

मंत्री ने कहा कि चिकित्सा सुविधा सहित सभी क्षेत्रों में गढ़वा राज्य का पहला जिला बनेगा। तीन वर्षों में गढ़वा ने हर क्षेत्र में बेहतर विकास किया है। कोरोना काल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने वाला गढ़वा ही राज्य का पहला जिला बना था। इसके साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधिकतम सुविधा गढ़वा में उपलब्ध हो गई हैं। मंत्री ने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज एवं जांच के लिए लोगों को पहले रांची जाना पड़ता था, परंतु अब सभी प्रकार का वायरल एवं यौन रोग से संबंधित जांच की सुविधा भी गढ़वा में उपलब्ध हो गई है।

सिविल सर्जन ने कहा

मौके पर सिविल सर्जन डा.अनिल सिंह ने बताया कि कोरोना की आरटीपीसीआर सहित अन्य वायरल एवं यौन रोग से संबंधित जांच के लिए रांची और पलामू जिला पर गढ़वा निर्भरत था। अब सभी प्रकार के वायरल इनफेक्शन, फ्लू, पॉक्स, एड्स, मिजिल्स, मंकीपॉक्स, टीवी, एचआईवी, गनौरिया, सिफलिस, ट्यूबरक्लोसिस आदि की जांच गढ़वा में ही होगी। वह भी पूरी तरह से नि:शुल्क।

इनकी रही मौजूदगी

मौके पर मुख्य रूप से डीडीसी राजेश कुमार राय, एसडीओ राज महेश्वरम, डीएस डा.अवधेश सिंह, सीओ कुमार मयंक भूषण, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, डा. संतोष मिश्रा, डा.अमित कुमार, डीपीएम प्रवीण सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, प्रवक्ता धीरज दुबे, अरविंद द्विवेदी, सुबोध सिंह, झामुमो जिला सचिव मनोज ठाकुर, दौलत सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, LPG की कीमत भी घटेगी!

इसे भी पढ़ें :मोदी सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों को IAS में प्रमोशन की दी मंजूरी

इसे भी पढ़ें :लेन-देन बना काल, मारा गया विशाल… देखें

इसे भी पढ़ें :बाइक उड़ाने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा… देखें

इसे भी पढ़ें :इंग्लैंड ने दूसरे T20 में भी ऑस्ट्रेलिया को 8 रनों से हराया, वर्ल्ड कप से पहले जीती सीरीज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...