spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

इंग्लैंड ने दूसरे T20 में भी ऑस्ट्रेलिया को 8 रनों से हराया, वर्ल्ड कप से पहले जीती सीरीज

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : इंग्लैंड ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में शिकस्‍त दी है। इंग्लैंड की टीम ने पहला मैच भी 8 रन से ही जीता था और अब उसने दूसरा मैच को भी 8 रन से जीतकर टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड की टीम ने बुधवार को कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 178 रन का स्कोर बनाया और फिर कंगारुओं को उसके घर में ही 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन पर रोक दिया। दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला शुक्रवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

डेविड मलान और मोइन अली ने कंगारुओं को इस तरह धोया

इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 178 रन का मजबूत स्कोर बनाया। टीम के लिए डेविड मलान और मोइन अली टॉप स्कोरर रहे। मलान ने 49 गेंदों पर 7 चौके और चार छक्के की मदद से सर्वाधिक 82 रन की पारी खेली। उनके अलावा मोइन ने मात्र 27 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों के सहारे 44 रन का योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 52 गेंदों पर 92 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई। वहीं, कप्तान जोस बटलर ने 17 रन बनाए। बाकी बल्लेाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए।

सैम ने बॉलिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को चुप रखा 

179 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मेजबान टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। टीम के लिए टिम डेविड ने 40, मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 45 और मार्कस स्टोयनिस ने 22 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड की ओर से सैम कुरेन सबसे सफल बॉलर रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन शिकार किए। उनके अलावा बेन स्टोक्स, डेविड विली और रिसे टॉप्ली को एक-एक सफलता मिली।

इसे भी पढ़ें : BIT में सड़क पर हजारों लोगों ने किया बवाल, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : सैफई पहुंचे सीएम हेमंत, धरतीपुत्र को दी श्रद्धांजलि

इसे भी पढ़ें : कुछ बह गये, कुछ डूब गये, कुछ फंस गये… देखें राजधानी का यह नजारा

इसे भी पढ़ें : रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा ‘दिवाली गिफ्ट’, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : उड़ान भरते ही Airplane में उठा धुएं का गुबार… फिर (VIDEO)

इसे भी पढ़ें :

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...

ब्रेट ली ने सचिन को नहीं, इस दिग्गज को बताया महानतम क्रिकेटर…

Kohramlive : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली...

डुरंड कप: दिल्ली SC का जलवा, डिफेंडर्स FC को 7-0 से हराया…

Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल...

बुमराह की फिटनेस पर संकट, ये तेज गेंदबाज बन सकता है नया चेहरा…

Kohramlive : श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों...

15 साल के सूर्यवंशी की उपकप्तानी पर भड़के हर्षा भोगले, बोले…

Kohramlive : दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिये ईस्ट जोन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: