Giridih (Jamua) : जमुआ पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया है। इनमें गिरोह का सरगना सुरेश यादव भी शामिल है। कहीं से भी, किसी की भी बाइक को आसानी से उड़ा लेना इन सबकी फितरत। चोरी की गई बाइक को औने-पौने दाम में सटला दिया करते थे। सुरेश दो माह पहले ही जेल से छूटकर आया था। चोरों की निशानदेही पर चोरी की सात बाइक और एक टेम्पु को भी पुलिस ने सरिया, पचंबा और भेलवाघाटी थाना क्षेत्र से बरामद किया है। एसडीपीओ मुकेश महतो ने इस प्रेस कांफ्रेंस कर उक्त जानकारी दी। एसडीपीओ ने कहा कि बाइक चोरी होने के बाद थानेदार पप्पू कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम में एसआई संतोष कुमार मौर्य, रवि प्रकाश पंडित, ध्रुव कुमार, गौरी शंकर, एएसआई सुमित कुमार सिंह, इबरार अंसारी, वेद प्रकाश पांडेय और राकेश रौशन पांडेय को शामिल किया गया। लगातार छापेमारी की गई और 8 बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गये।
इन लोगों को किया गया गिरफ्तार
1 सुरेश यादव, पावापूर सरिया
2 सद्दाम अंसारी,जगपतारी पचंबा
3 भोला सिंह, करहरबारी पचंबा
4 आलमगीर अंसारी, धोबीडीह पचंबा
5 राजकिशोर साव, कोयरीडीह सरिया
6 सद्दाम अंसारी, पुरनीडीह सरिया
7 सुधीर कुमार साव, मछली भेलवाघाटी
8 पंकज कुमार साव, मछली भेलवाघाटी
इसे भी पढ़ें : पिकअप वैन के अंदर झांका तो दंग रह गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : थानेदार की मोबाइल बजी और धरा गये दो उग्रवादी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : मां के सामने दरिंदों ने लूट ली नाबालिग डांसर बेटी की आबरू
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग करंट हादसे की कहानी, भुक्तभोगी और चश्मदीद की जुबानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….
इसे भी पढ़ें : मां के सामने दरिंदों ने लूट ली नाबालिग डांसर बेटी की आबरू
इसे भी पढ़ें : धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की ऐसी थी लाइफस्टाइल
इसे भी पढ़ें : मां की गोद से छिटककर यमुना में बही मासूम…देखें














