spot_img
spot_img

मोदी सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों को IAS में प्रमोशन की दी मंजूरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति लंबे समय से लटकी थी। ये अधिकारी नियमानुसार IAS में प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे। अब इनका इंतजार खत्‍म हो गया है। भारत सरकार ने झारखंड के 40 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 12 अक्टूबर को भारत सरकार के कार्मिक विभाग में अवर सचिव पंकज गंगवार ने आदेश जारी कर दिया। पंकज गंगवार ने आदेश को गजट में प्रिंट कराने के लिए भी भेज दिया है।

बता दें कि वर्ष 2019, वर्ष 2020 और वर्ष 2021 की रिक्तियों के विरुद्ध झारखंड के 40 पीसीएस अधिकारियों का आईएएस के लिए प्रमोशन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2019 की रिक्तियों के विरूद्ध नेशार अहमद, रवि रंजन मिश्रा समेत 16 अधिकारियों को, 2020 की रिक्तियों के विरुद्ध नागेंद्र कुमार सिन्हा, नेल्सन इयान बागे समेत 14 अधिकारियों और 2021 की रिक्तियों के विरूद्ध मनमोहन प्रसाद, कुमुद सहाय समेत 10 अधिकारियों को आईएएस के लिए नियुक्त किया है। इन अफसरों को झारखंड कैडर ही आवंटित किया गया है।

 हेमंत सरकार ने इनके प्रमोशन का भेजा था प्रस्ताव 

जानकारी के अनुसार, मई 2021 में  हेमंत सरकार के अनुमोदन पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को आईएस में प्रोन्नति (promotion of Jharkhand Administrative officers) दी गई थी। अब पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने संजय सिन्हा, मनोज जयसवाल,नागेंद्र कुमार सिन्हा ,अनिल कुमार सिंह, हरि कुमार केसरी, जगबंधु महथा, बिंदेश्वरी ततमा, इंदु रानी, अरुण वाल्टर सांगा, दशरथ चंद्र दास, सुमन कैथरिन किस्पोट्टा, बाल किशुन मुंडा, लाल चंद्र डाडेल, नेल्सन एयान बागे, शशि प्रकाश झा, अंजनी कुमार मिश्रा, संजय बिहारी अंबष्ट, अंजनी कुमार दुबे, अमित प्रकाश, गोपालजी तिवारी, शेखर जमुआर, संजय कुमार, अरविंद कुमार, राजू रंजन राय, पवन कुमार, अनिल कुमार, कुमुद सहाय, शशि भूषण मेहरा, प्रदीप तिग्गा, पूनम प्रभा तिर्की, मनोहर मरांडी, एके सत्यजीत, नागेंद्र कुमार, अजय सिंह, अभय नंदन अंबष्ट, राम नारायण राम, निसार अहमद, रवि रंजन मिश्रा, आलोक त्रिवेदी के प्रमोशन के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग में भेजा था।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पूरी लिस्ट

jharkhand-administrative-service-officer-promotion-detail

jharkhand-administrative-service-officer-promotion-detail

 

इसे भी पढ़ें : बाइक उड़ाने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा… देखें

इसे भी पढ़ें : देवघर जा रही टूरिस्ट बस पलटी, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : BIT में सड़क पर हजारों लोगों ने किया बवाल, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : सैफई पहुंचे सीएम हेमंत, धरतीपुत्र को दी श्रद्धांजलि

इसे भी पढ़ें : कुछ बह गये, कुछ डूब गये, कुछ फंस गये… देखें राजधानी का यह नजारा

इसे भी पढ़ें : रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा ‘दिवाली गिफ्ट’, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : उड़ान भरते ही Airplane में उठा धुएं का गुबार… फिर (VIDEO)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...