spot_img
spot_img
spot_img

लेन-देन बना काल, मारा गया विशाल… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की सिल्ली पुलिस ने कोंचो पहाड़े के सामने नाला में डेड बॉडी मिलने के मामले का खुलासा कर दिया। डेड बॉडी की शिनाख्त विशाल कुमार साव के रूप में की गई। विशाल रामगढ़ के गोला का रहने वाला था। बीते 21 सितंबर की रात हत्या कर उसकी लाश को छुपाने के मकसद से नाला में फेंक दिया गया था। उसकी धारदार हथियार से मार कर हत्या की गई थी। लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। तफ्तीश की गई तो लाश की शिनाख्त हो गई। उसका पता, ठिकाना भी मिल गया। इसी दरम्यान पुलिस को पता चला कि मारा गया विशाल हाई स्पीड बाइक की चोरी करने में माहिर है। वह रांची शहर में आकर हाई स्पीड बाइक को चुरा लेता था। चोरी की बाइक को बंगाल में बेच दिया करता था। विशाल के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज है। यह मामला रांची के लोअर बाजार थाना में 21 सितंबर को ही दर्ज किया गया है। हाल में ही उसने एक केटीएम बाइक और एक आर वन फाइव बाइक की चोरी की थी। चोरी करने के बाद विशाल अपने दोस्त रवि करमाली उर्फ रविदास करमाली को बाइक हैंड ओवर कर देता था। रवि का काम इन गाड़ियों को बेच कर पैसा लाना था। बाइक को बेचने के बाद जो रकम मिलती थी, उसे दोनों आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रवि करमाली का पहले का कुछ पैसा विशाल के पास बकाया था। चोरी की केटीएम बाइक को बेच कर जब वह पैसा लेकर आया, तो उसने विशाल से पहले का हिसाब-किताब पूरा करने को कहा। विशाल ने हिसाब बाद में करने की बाद कही। पैसों के हिसाब-किताब को लेकर दोनों में बकझक होने लगी। बात इतनी बढ़ गई की रवि ने विशाल की हत्या कर दी और उसकी डेड बॉडी को कोंचो पहाड़े के सामने नाला में डाल दिया। मर्डर करने के बाद रवि करमाली फरार हो गया था।

सिल्ली थानेदार आकाश दीप को एक क्लू मिला और रविदास करमाली को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार रवि ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। वहीं पुलिस को दिये अपने बयान में सारी कहानी बता दी। उसकी निशानदेही पर चोरी की केटीएम बाइक, विशाल के मर्डर में इस्तेमाल किया गया कुल्हाड़ी और डंडा जब्त कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें : बाइक उड़ाने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा… देखें

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग करंट हादसे की कहानी, भुक्तभोगी और चश्मदीद की जुबानी… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...