जवान बेटे ने कर ली खु’दकु’शी, दवा कंपनी पर लगा गंभीर इल्जाम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के हीरापुर से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसके बारे में जिसने भी जाना-सुना, उनके आंखों में आंसू छलक आये। एक पिता, जो खुद गंभीर बीमारी से जूझ रहा था, इलाज की उम्मीद लेकर घर से निकला था। लेकिन कुछ ही देर बाद जब वह वापस लौटे, तो घर के भीतर उनके जवान बेटे ने खुदकुशी कर ली। इल्जाम है कि एक दवा कंंपनी के दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर उसने ऐसा किया। खबर है कि हीरापुर निवासी कुंदन कुमार लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। गुरुवार को वह पत्नी के साथ पटना में होने वाले किडनी ट्रांसप्लांट के लिये घर से निकले थे। जल्दबाजी में घर पर खाना छूट गया था। इसी वजह से कुंदन कुछ देर बाद वापस घर लौटे। लेकिन जैसे ही कुंदन ने घर का दरवाजा खोला, उनका बेटा चिराग लक्ष्मी फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोग भी यह दर्दनाक दृश्य देखकर स्तब्ध रह गये।

दवा कंपनी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

परिजनों ने चिराग की मौत के पीछे दवा कंपनी के अधिकारियों की प्रताड़ना को जिम्मेदार ठहराया है। बताया गया कि चिराग एक नामी-गिरामी दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) के पद पर कार्यरत था। पिता कुंदन कुमार का इल्जाम है कि कंपनी के प्रबंधक और कुछ अधिकारी लगातार उस पर दबाव बनाते थे। दवा बिक्री का टारगेट पूरा करने के लिये उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। परिजनों के मुताबिक, चिराग को अक्सर बेइज्जत किया जाता था। यहां तक कि उसके खर्च के पैसे भी वापस ले लिये जाते थे। वह अपनी परेशानियां घर में साझा करता था, लेकिन शायद अंदर ही अंदर पूरी तरह टूट चुका था। पिता ने बताया कि वे बेटे को हमेशा हिम्मत देते थे, समझाते थे कि सब ठीक हो जायेगा। लेकिन गुरुवार को माता-पिता के घर से निकलते ही उसने यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : हनी सिंह का बड़ा खुलासा : वो बोले थे ‘नशा तुम्हें बर्बाद कर देगा’

इसे भी पढ़ें : महिलायें बोलीं जेल जाने को तैयार पर तोड़ेंगे जरूर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘दा नांग’ में लहराया तिरंगा, PM मोदी ने की जमकर तारीफ…

इसे भी पढ़ें : प्रज्ञा केंद्र संचालकों का ऐलान, 1 जून से डिजिटल हड़ताल…

इसे भी पढ़ें : जिस भाई के साथ बचपन बीता, उसी ने मा’र डाला… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महिलायें बोलीं जेल जाने को तैयार पर तोड़ेंगे जरूर… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड के...

‘दा नांग’ में लहराया तिरंगा, PM मोदी ने की जमकर तारीफ…

Kohramlive : भारत के युवा पहलवानों ने वियतनाम की...

प्रज्ञा केंद्र संचालकों का ऐलान, 1 जून से डिजिटल हड़ताल…

Dhanbad : झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र...

जिस भाई के साथ बचपन बीता, उसी ने मा’र डाला… जानें क्यों

Bihar : भागलपुर और साहिबगंज की सीमा से जुड़े...