UP : फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र स्थित दपसौरा गांव में शादी की सातवीं सालगिरह दुखदायी में बदल गयी। खुशियां और मुस्कान की जगह चीख-पुकार मच गई। लगभग 29 साल की मोनिका का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। खबर है कि हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र स्थित छिरका गांव निवासी जयकरन सिंह की बेटी मोनिका की शादी 28 मई 2019 को दपसौरा गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह के साथ हुई थी। परिवार में दो छोटी बेटियां भी हैं। बड़ी बेटी आद्या छह साल की है, जबकि छोटी बेटी मनु अभी काफी छोटी है।
बच्चों के साथ सोने गयी थी मोनिका
पति ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस और मीडिया को बताया कि बीती रात परिवार के लोग आंगन में सो रहे थे। देर रात करीब 1 बजे बिजली आने पर मोनिका अपनी बड़ी बेटी आद्या और छोटी बेटी मनु के साथ कमरे में सोने चली गयी। सुबह करीब 5 बजे जब ज्ञानेंद्र पत्नी को जगाने पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। ज्ञानेंद्र ने जब खिड़की से अंदर झांका, तो उनका दिल दहल उठा। मोनिका रोशनदान में साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। शोर सुनकर बड़ी बेटी आद्या जाग गयी और उसने अंदर से दरवाजा खोला। आनन-फानन में फंदा काटकर मोनिका को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मायके जाने की बात को लेकर हुआ था विवाद
मृतका के पिता जयकरन सिंह का कहना है कि बुधवार को उन्होंने अपनी बेटी को बुलाने के लिये बेटे नीरेंद्र सिंह को ससुराल भेजा था, लेकिन ससुराल पक्ष ने मोनिका को भेजने से मना कर दिया। शाम को बेटा वापस लौट आया। परिजनों का कहना है कि इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही अमौली चौकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है।
इसे भी पढ़ें : बच्चों का ऐसे बनेगा आधार कार्ड, फ्री में होता है यह काम…
इसे भी पढ़ें : चौंकाने वाली खोजः क्या इंसानों के पास कभी तीसरी आंख थी? …
इसे भी पढ़ें : Royal Enfield की नई Bullet 650 लॉन्च, कीमत जानें…
इसे भी पढ़ें : BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…
इसे भी पढ़ें : जवान बेटे ने कर ली खु’दकु’शी, दवा कंपनी पर लगा गंभीर इल्जाम…






