हर तरफ गूंजी तकबीर, गले मिलकर बांटी मोहब्बत की खुशबू…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व पूरे अकीदत, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह होते ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सफेद कुर्ता-पायजामा, नई टोपी और चेहरे पर खुशी लिये लोग अल्लाह की इबादत के लिये पहुंचे। हर तरफ “अल्लाहु अकबर” की सदाएं गूंजती रहीं और लोगों ने देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी।

गांव-गांव में दिखा भाईचारे का खूबसूरत नजारा

बादाम, बलिया, महुगाईं, डाड़ी कला, चेपा खुर्द, सिरमा, छावनियां, महूदी, मिर्जापुर, बड़कागांव मुस्लिम मोहल्ला और गुरु चट्टी समेत कई गांवों और मोहल्लों में शांतिपूर्ण माहौल में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। कहीं सेवइयों की मिठास थी तो कहीं रिश्तों की गर्माहट। पूरा इलाका मोहब्बत और भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया।

मौलानाओं ने बताया कुर्बानी का संदेश

ईद की नमाज के बाद मौलानाओं ने अपने तकरीर में कहा कि ईद-उल-अजहा सिर्फ कुर्बानी का त्योहार नहीं, बल्कि त्याग, इंसानियत और समर्पण का पैगाम देता है। उन्होंने लोगों से समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाये रखने की अपील की। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नमाज के बाद लोग अपने घरों में विशेष पकवान बनाने में जुट गये। रिश्तेदारों और परिचितों के बीच खुशियां बांटी गईं। गांव की गलियों में त्योहार की रौनक देर तक बनी रही। वहीं, ईद-उल-अजहा के मौके पर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में था। बड़कागांव SDPO अमित आनंद, थानेदार दीपक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर शाहिद राजा और डाड़ी कला के थानेदार सागेन मुर्मू पुलिस बल के साथ विभिन्न इलाकों में लगातार निगरानी करते दिखे।

इसे भी पढ़ें : जवान बेटे ने कर ली खु’दकु’शी, दवा कंपनी पर लगा गंभीर इल्जाम…

इसे भी पढ़ें : हनी सिंह का बड़ा खुलासा : वो बोले थे ‘नशा तुम्हें बर्बाद कर देगा’

इसे भी पढ़ें : महिलायें बोलीं जेल जाने को तैयार पर तोड़ेंगे जरूर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘दा नांग’ में लहराया तिरंगा, PM मोदी ने की जमकर तारीफ…

इसे भी पढ़ें : प्रज्ञा केंद्र संचालकों का ऐलान, 1 जून से डिजिटल हड़ताल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जवान बेटे ने कर ली खु’दकु’शी, दवा कंपनी पर लगा गंभीर इल्जाम…

Dhanbad : धनबाद के हीरापुर से एक ऐसी दर्दनाक...

महिलायें बोलीं जेल जाने को तैयार पर तोड़ेंगे जरूर… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड के...

‘दा नांग’ में लहराया तिरंगा, PM मोदी ने की जमकर तारीफ…

Kohramlive : भारत के युवा पहलवानों ने वियतनाम की...

प्रज्ञा केंद्र संचालकों का ऐलान, 1 जून से डिजिटल हड़ताल…

Dhanbad : झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र...