अब घर बैठे मिलेगा बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद… कैसे जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर पूरी तरह तैयारियों में जुटा है। सावन की पहली सोमवारी के साथ ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। लेकिन इस बार बाबा नगरी से एक ऐसी खबर आई है, जिसने उन भक्तों की आंखों में भी चमक ला दी है, जो चाहकर भी देवघर नहीं पहुंच पाते। अब देश के किसी भी कोने में बैठे श्रद्धालु घर बैठे बाबा बैद्यनाथ धाम का पवित्र प्रसाद मंगा सकेंगे।

डाक विभाग बना बाबा का दूत

भारतीय डाक विभाग ने श्रद्धालुओं की आस्था को नई सुविधा से जोड़ते हुये एक खास पहल शुरू की है। देवघर प्रधान डाकघर की ओर से अब इलेक्ट्रॉनिक मनी ऑर्डर के माध्यम से बाबा धाम का प्रसाद सीधे श्रद्धालुओं के घर भेजा जायेगा। बस, डाक विभाग तक अपनी इच्छा पहुंचाइये और बाबा का प्रसाद आपके दरवाजे तक पहुंच जायेगा।

251 और 501 रुपये में मिलेगा पवित्र प्रसाद

डाक विभाग ने प्रसाद के लिये दो विशेष श्रेणियां तय की हैं। 251 रुपये में लगभग 200 ग्राम प्रसाद एवं 501 रुपये में लगभग 500 ग्राम प्रसाद मिलेगा। प्रसाद के पैकेट में सिर्फ पेड़ा ही नहीं, बल्कि बाबा धाम की आस्था से जुड़ी कई पवित्र सामग्री भी शामिल रहेगी। भक्तों को प्रसाद के साथ कलावा, चूड़ा, इलायची दाना, सिंदूर, विभूति, बेलपत्र और बाबा बैद्यनाथ धाम के शिवलिंग का चित्र मिलेंगे। यानी एक छोटे से पैकेट में पूरी बाबा नगरी की भक्ति समेटकर घर तक पहुंचेगी।

दो दिन में स्पीड पोस्ट से पहुंचेगा प्रसाद

डाक विभाग के मुताबिक, राशि प्राप्त होने के अधिकतम दो दिनों के भीतर प्रसाद स्पीड पोस्ट के जरिये भेज दिया जायेगा। इस सुविधा को खासकर बुजुर्गों, बीमार श्रद्धालुओं और दूर-दराज में रहने वाले भक्तों के लिये बड़ी राहत माना जा रहा है। जो लोग हर साल सावन में देवघर आने की इच्छा रखते हैं, लेकिन किसी मजबूरी से नहीं आ पाते, उनके लिये यह सेवा किसी आशीर्वाद से कम नहीं मानी जा रही।

साइबर ठगी के बीच सरकारी भरोसे की पहल

हाल के वर्षों में बाबा धाम के नाम पर ऑनलाइन प्रसाद और विशेष पूजा के बहाने साइबर ठगी के कई मामले सामने आये हैं। फर्जी वेबसाइट, नकली लिंक और निजी नंबरों के जरिये लोगों से पैसे ठगे गये। ऐसे में डाक विभाग की यह सरकारी व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिये भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरी है। डाक अधीक्षक एसके मिश्रा ने मीडिया को बताया कि यह पूरी प्रक्रिया सरकारी निगरानी में होगी और पूरी तरह सुरक्षित तथा पारदर्शी रहेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रसाद मंगवाने के लिये सिर्फ आधिकारिक डाक सेवा का ही इस्तेमाल करें और किसी भी अनजान लिंक या निजी भुगतान से बचें।

इसे भी पढ़ें : DJ की धुन पर नाच रहा था गांव, रिश्तेदारों की दूरी बना खू’नी तूफान…

इसे भी पढ़ें : 20 करोड़ के मकान में मिली दो ला’शें, जिंदगी में कोई अपना नहीं!

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में ‘एक्शन मोड’ में दिखे DC, किसी का वेतन रोका, तीन कार्यमुक्त…

इसे भी पढ़ें : DC बोले, दो दिन में काम पर लौटें मनरेगा कर्मी, वरना…

इसे भी पढ़ें : बैंक परिसर में अचानक चली गो’ली, मचा तहलका…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, इनके घरों पर चलेगा बुलडोजर… जानें

Ranchi : झारखंड मंत्रालय में आज नगर विकास को...

20 करोड़ के मकान में मिली दो ला’शें, जिंदगी में कोई अपना नहीं!

Delhi : दिल्ली के बीचों-बीच, मध्य दिल्ली के राजिंदर...

गढ़वा में ‘एक्शन मोड’ में दिखे DC, किसी का वेतन रोका, तीन कार्यमुक्त…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा आज...

DC बोले, दो दिन में काम पर लौटें मनरेगा कर्मी, वरना…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये...