Kohramlive : भारत ने सिडनी में खेले गये आखिरी वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर सीरीज़ का अंत शानदार अंदाज़ में किया। इस जीत में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की नाबाद साझेदारी ने टीम इंडिया को सम्मानजनक विदाई दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये भारत ने 38.3 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर जीत हासिल की। कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन बनाये और विराट कोहली ने 74 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों के बीच 169 गेंदों पर 168 रन की अटूट साझेदारी रही, जिसने मैच को एकतरफा बना दिया। इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 50वां शतक पूरा किया। वह तीनों प्रारूपों में पांच या उससे अधिक शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गये हैं। साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा वनडे शतक (6) लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 46.4 ओवर में 236 रन पर सिमट गई। मैट रेनशॉ ने 56 रन, जबकि कप्तान मिचेल मार्श ने 41 रन बनाये। भारत के लिए हर्षित राणा ने 8.4 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट हासिल किये।
इसे भी पढ़े : झारखंड में कब-कहां बारिश… जानें
इसे भी पढ़े : पलामू में सनसनीखेज वारदात
इसे भी पढ़े : 187 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी… कैसे जानें
इसे भी पढ़े : बिहार में चुनाव, पलामू में हाई अलर्ट…






