spot_img

झारखंड में कब-कहां बारिश… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में अब मौसम करवट लेने लगा है। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 से 27 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाने की संभावना है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश और मेघगर्जन भी देखने को मिल सकती है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों को छोड़कर बाकी इलाकों में अगले तीन दिनों तक सुबह के वक्त मध्यम स्तर का कोहरा या धुंध छा सकता है। वहीं, शाम और रात में हल्की ठंड का अहसास बढ़ने लगेगा। 25 से 28 अक्टूबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों विशेषकर दक्षिण और पश्चिमी झारखंड में हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है।

कब कहां होगी बारिश 

  • 25 अक्टूबर: दक्षिण-पश्चिमी झारखंड में हल्की बारिश

  • 26 अक्टूबर: पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश

  • 27 अक्टूबर: दक्षिणी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बौछारें

  • 28 अक्टूबर: कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा

मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...