Ranchi : युवा कांग्रेस के महासचिव सह रांची विधानसभा के प्रभारी, प्रदेश यूथ इंटक कमेटी के उपाध्यक्ष रोहित सिन्हा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने खड़गे को प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालातों के बारे में भी विस्तार से बताया। राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अवगत कराते हुए कहा कि युवा कांग्रेस ने आगामी नगर निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है एवं बूथ स्तर पर लगातार बैठके कर जनता को जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान की जा रही है।
रोहित ने आलाकमान को बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में स्थिरता और प्रगति देने रिकॉर्ड हुआ है। वह पार्टी के लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए हैं। आने वाले नगर निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में जनता विकास और कल्याण के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए तैयार है।
उन्होंने राज्य के लिए चलाए जा रहे सकारात्मक जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दी एवं युवा सीएम हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में हर जाति, हर समाज, युवाओं, महिलाओं का विश्वास गठबंधन के साथ है।
इसके अलावा झारखंड प्रदेश यूथ इंटक कमेटी द्वारा युवाओं, किसान, असंगठित कर्मचारी और पब्लिक सेक्टर को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
बैठक के बाद रोहित सिन्हा ने कहा कि ” कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया, उन्हें जो भी जिम्मेदारियां दी जाएगी, वह उनका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।” 9 बार विधायक, तीन बार संसद सदस्य, वंचितों के लिए चैंपियन, सच्चाई की आवाज, ‘विश्वसनीयता का नाम मल्लिकार्जुन खड़गे है। खड़गे संगठन के लिए ताकत का स्तंभ, पार्टी के लिए बुद्धिमान परिषद है। बैठक के दौरान खड़गे से मौजूदा और भविष्य के राजनीतिक परिदृश्य पर भी चर्चा हुई।
इसे भी पढ़ें : राधा-कृष्ण मूर्ति की लूट, आस्था पर गहरी चोट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर फड़फड़ाने वाले की रांची पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टोला मोहल्ला में गुंडई करने वालों का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के निर्देश पर लेह लद्दाख पहुंचे श्रम विभाग के लोग… जानें क्यों








