Tata Steel के प्लांट में चोरी और लूटपाट का प्रयास

Date:

spot_img
spot_img

रामगढ़ : Tata Steel वेस्ट बोकारो डिवीजन यूनिट एसआईएस सुरक्षा संस्था में सात लोगों पर 12 बजे पीसीपी थ्री प्लांट में चोरी और लूटपाट का मामला सामने आया है। साथ ही मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। यह आरोप Tata Steel की इस संस्था में गार्ड पर कार्यरत स्थानीय फाकोडीह निवासी सुरेन्द्र कुमार गंझू पिता जय किशन गंझू ने लगाया है। उन्होंने वेस्ट बोकारो ओपी में लिखित आवेदन दिया है।

रात 12.30 बजे आए थे लोग

लिखित आवेदन में सात लोगों पर 12 बजे में पीसीपी थ्री प्लांट में जबरन चोरी और लूटपाट की नीयत से घुसकर हमला कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि रविवार को पीसीपी थ्री में रात की पाली में गेट पर वह तैनात था। रात 12:30 बजे मारुति कार जेएच 02एएच/7959 में सवार बंजी तुरी टोला निवासी बबलू तुरी सहित अन्य सात आदमी टाटा स्टील के पीसीपी थ्री गेट पर आए और गेट खोलने के लिए बोले। जब उन लोगों से पूछने के लिए गेट खोला तो मुझे उन लोगों ने कब्जे में लेकर मारपीट कर घायल कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और जबरन गेट खोलकर चोरी करने और लूटपाट करने की नीयत से प्लांट के अंदर चले गए।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

किसी तरह मैं अपने को छुड़ाकर भागा और सिक्युरिटी कंट्रोल को सूचित किया। इस बीच उपद्रवियों ने काफी उपद्रव मचाया और मेरे अन्य साथियों के साथ भी मारपीट करने लगे। इस दौरान सिक्युरिटी कंट्रोल से पेट्रोलिंग पार्टी और पुलिस आकर उन सबको कब्जे में लेकर थाने ले गई।

सुरक्षाकर्मियों से उलझ गए

वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी पशुपतिनाथ राय ने बताया कि उक्त युवक दुर्गा पूजा देखने घाटो आये थे। पीने खाने के दौरान वह रास्ता भटक कर वहां पहुँच गए थे। जहां ये लोग वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से उलझ गए। सभी को डांट फटकार छोड़ दिया गया।

इसे भी पढ़ें : परिजनों ने डांटा तो युवती ने Bridge से नदी में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

इसे भी पढ़ें :

दुनिया का सबसे महंगा है ये मसाला…

Kohramlive : दुनिया में मसालों की कोई कमी नहीं...

छात्राओं के चेंजिंग रूम-बाथरूम में मिले गुप्त कैमरे, ट्रेनर गिरफ्तार…

Ranchi : राजधानी रांची में छात्राओं की सुरक्षा और...

झारखंड में डॉक्टरों का ‘काला बिल्ला’ आंदोलन…

Ranchi : झारखंड में सरकारी डॉक्टरों की नाराजगी अब...

पहली बार 2 करोड़ के पार पहुंचा रोजगार, महाराष्ट्र कमाई में नंबर-1…

Kohramlive : दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और आर्थिक...

मंत्री की बेटी तृषा को हेमंत-कल्पना ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि…

Ranchi : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: