spot_img

ससुर से हुआ झगड़ा, दामाद ने Bus जलाई, शराबी की जलकर मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : ससुर और दामाद में मुर्गा को लेकर झगड़े के चक्कर में एक शराबी की जान चली गई। घटना रांची के पास नामकुम में घटी। नामकुम के राधामंदिर के पास मुर्गा मांगने पर ससुर के साथ विवाद हो गया। इसपर ससुर की बस Bus में आग लगा दी। लेकिन बस के अंदर एक शराब सो रहा था, वह इस घटना में बुरी तरह जल गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

पैसे को लेकर विवाद चल रहा था

डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि पास के रहने वाले जावेद नामक युवक की पत्नी कैंसर से पीड़ित थी। पास में ही रहने वाले उसके दामाद राजू राम ब्याज पर एक लाख रुपए लेकर उसका इलाज करवाया था। राजू ब्याज के छह हजार रुपए हर माह दे रहा था। इधर गत दो अक्टूबर को राजू जब अपना टाटा मैजिक चला कर वापस लौटा,  तो उसने अपने ससुर से एक मुर्गा मांगा। घर में ढेर सारे मुर्गे रहने के बावजूद जावेद ने मुर्गा देने से मना कर दिया,  तो राजू  नाराज हो गया। उसने कहा कि एक लाख रुपए कर्ज़ लेकर उसने अपनी सास का इलाज करवाया और उसने एक मुर्गा देने से मना कर दिया।

इसे भी देखें : Sad : विजयादशमी पर बुझा घर का चिराग, नदी में बहे रांची के तीन बच्चे

हर समय झगड़ा होता था

उस दिन के बाद जब राजू गाड़ी चला कर वापस लौटता तो शराब के नशे में जाकर मुर्गे की बात लेकर झगड़ता था। रविवार रात लगभग नौ बजे भी राजू अपने ससुराल जाकर मुर्गा की बात पर झगड़ना शुरू किया, तो मौके पर उपस्थित उसके साढू और ससुर ने उसे पीट दिया। आस पास के लोगों ने उसे मौके से हटा कर झगड़ा खत्म कराया। रात लगभग दस बजे दोबारा राजू ससुराल पहुंचा और झगड़ने लगा तो फिर ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

Bus में सोया हुआ था शराबी

इससे गुस्साए राजू ने अपने ससुर जावेद की बस में आग लगा दी, जिससे बस बुरी तरह जल गई और बस में नसे में सोया रामजी साव भी जल गया। इधर सुबह बस को जला देख कर लोग मौके पर पहुंचे तो उसमें रामजी के जले होने की जानकारी मिली। मामले की जानकारी नामकुम पुलिस को दी गई। डीएसपी नीरज कुमार और थानेदार प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। इधर नामकुम के सिदरौल से पुलिस ने आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है। राजू ने मामले में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी देखें : विजयादशमी पर रांची जिले में रहेगा DryDay, बंद रहेगी शराब दुकान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...