Kohramlive : उमर बढ़ती जा रही थी, पसंद की दुल्हनियां नहीं मिल रही थी। वह अपना घर-संसार भी बसाना चाहता था। वह दिन-रात अपनी ख्वाबों की शहजादी की तलाश में जुटा था। एक रोज जान-पहचान की एक महिला ने उसे बताया कि एक सुंदर लड़की है, ब्याह करोगे। पहले लड़की जाकर देख लो, पसंद आये तभी वो बात आगे बढ़ायेगी। रिश्तेदार रही महिला के मुख से निकले इस बोल को सुन हरिमोहन मीणा का मन डोल गया। वह लड़की देखने जाने के लिये ब्याकुल हो गया। वहीं लड़की के घर की तरफ से भी इस महिला को कॉल आया था। हरिमोहन लड़की देखने असम पहुंच गया। हरिमोहन का अपना घर राजस्थान के अलवर के बानूसर गांव में है। हरि ढेर सारे अरमान और सपने संजोये लड़की देखने गया। पहली ही नजर में लड़की उसे जंच गई। वह दीप्ति से शादी करने को राजी हो गया। हरिमोहन से लड़की देने के एवज में 4 लाख रुपये की डिमांड कर दी गई। लगभग 36 साल के हरिमोहन ने 4 लाख रुपये लोयकालिता को दे दिये, वहीं शादी में अलग से करीब 4 लाख रुपये खर्च किये। बीते 3 जून को हरिमोहन मीणा ने दिप्ती से शादी कर ली। नई-नवेली दुल्हन बनी दीप्ति अपने ससुराल अलवर के बानूसर आ गई। ससुराल के चौखट पर कदम रखते ही दीप्ति का हाव-भाव और बर्त्ताव बदलने लगा। वह हमेशा अपने घर असम जाने की जिद करने लगी। बोलती थी कि उसे मम्मी-पापा की याद आ रही है, वह अपने घर जायेगी। शादी के 3 दिन के बाद ही बदले बर्त्ताव के चलते हरिमोहन को दीप्ति पर शक होने लगा। हरिमोहन सच्चाई के तह तक पहुंचने की ठान ली। उसने पता करना शुरू किया तो उसका शक और गहरा हो गया। हरिमोहन को पता चला कि दीप्ति के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन है, जिससे वह घंटो पर फोन पर लगल रहती थी। सच यह सामने आया कि उसकी कोई बहन भी नहीं थी। वह जिससे बातें करती थी, वो एक लड़का था। हरिमोहन की नींद हराम हो गई। उसने इस बारे में अपने घरवाले से कहा कि, दीप्ति पर कड़ी नजर रखना, वो यहां से भागने की फिराक में है। घरवाले अलर्ट मोड में आ गये। पर, होनी कुछ और लिखी थी, बीते 21 जून को दीप्ति के सुसराल के चौखट पर एक कार आकर रूकी। हॉर्न सुन दीप्ति घर के अंदर से भागते हुये बाहर निकली और कार के अंदर जाकर बैठ गई। दीप्ति को कार में बैठते हरिमोहन के बड़े भाई हेमराम ने देख लिया। हेमराम ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को पुकारा, सब कार के आगे जाकर खड़े हो गये, नतीजा वे भाग नहीं सके।
कार में बैठे दोनों को पकड़ लिया गया। खुलासा हुआ कि कार में बैठा युवक लोयकालिता है, वह कोटपतली से कार लेकर आया था। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दीप्ति पुलिस के सामने सारा राज उगल गई। उसने पुलिस को बताया कि वह पहले से शादीशुदा है, उसके दो बच्चे भी हैं। कार में बैठा शख्स लोयकालिता ही उसका पति है। इस बारे में जब लोयकालिता से पूछा गया तो वो पुलिस के सामने झूठी कहानी गढ़ने लगा। उसने हरिमोहन के परिवार पर दीप्ति को बहला-फुसलाकर अपने घऱ लाने का इल्जाम लगाने लगा। दीप्ति फोन पर अपनी बहन से नहीं अपने पति लोयकालिता से ही बातें करती थी। वह पल-पल की खबर अपने पति को देते रहती थी। जांच से खुलासा हुआ कि दीप्ति लुटेरी दुल्हन है। जांच से खुलासा हुआ कि लोयकालिता ने दीप्ति से दूसरी शादी की थी। लोयकालिता अपनी पत्नी के साथ मिलकर लोगों को शादी के नाम पर ठगते रहता था। लोयकालिता अब तक दीप्ति की चार शादियां करा चुका है। दीप्ति को कुंवारी बताकर उसकी शादी कराता था। इसके बदले में वह लड़के वालों से मोटी रकम लेता था। शादी के कुछ दिन बाद दीप्ति लोयकालिता को अपनी लोकेशन भेज देती। करीब 15 दिन बाद दीप्ति घर में रखे गहने और रुपये समेटकर लोयकालिता के साथ फरार हो जाती थी, पर इस बार दोनों का चरित्र बेनकाब हो गया। दोनों पकड़े गये। वहीं हरिमोहन ने पुलिस को बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार असम कोकटपूतली के पास सुंदरपुरा में रहते हैं। शादी के बाद से उसकी रिश्तेदार वहीं रह रही है। उस महिला रिश्तेदार के पास दीप्ति के पति लोयकालिता ने कॉल किया था, इसके बाद ही वह लुटेरी दुल्हन के जाल में फंस गया।
इसे भी पढ़ें : 30 नहीं 59 दिन का होगा सावन का पवित्र महीना… जानें
इसे भी पढ़ें : भीम आर्मी चीफ को अस्पताल से छुट्टी, कार जब्त…
इसे भी पढ़ें : जोरदार बारिश से भूस्खलन, करीब 9 हजार तीर्थयात्री फंसे… जानें कहां
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 24 DSP बने IPS, अधिसूचना जारी
इसे भी पढ़ें : जूता दुकानदार के घर में मचा तहलका, पुलिस भी हैरान… जानें
इसे भी पढ़ें : धूं-धूंकर जली एक साथ कई लग्जरी बसें, बिरसा बस स्टैंड में तहलका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सुबह बिदाई शाम को डिलीवरी, दूल्हे के उड़े होश… जानें
इसे भी पढ़ें : अपनी मर्जी से भागी थी नाबालिग, मिली तो खुला बड़ा राज…












