spot_img

30 नहीं 59 दिन का होगा सावन का पवित्र महीना… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए सावन के पवित्र महीने को सबसे बढ़िया और खास माना जाता है। पूरा महीना भोलेबाबा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस बार सावन माह बेहद खास है। इस बार सावन दो माह का है। ऐसा माना जा रहा है कि यह अद्भुद योग करीब 19 साल बाद बन रहा है। मतलब साफ है कि इस बार सावन का महीना 30 नहीं करीब 59 दिन का होगा। वहीं इस बार भोलेनाथ के भक्तों को उनकी उपासना करने के लिए 4 के बजाय 8 सोमवार मिलेंगे। 4 जुलाई से शुरू सावन का पवित्र महीने का 31 अगस्त को समापन होगा।

अद्भुत संयोग 

दरअसल वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है। चंद्र मास 354 दिनों का होता है। वहीं सौर मास 365 दिन का। दोनों में करीब 11 दिन का अंतर आता है और तीसरे साल यह अंतर 33 दिन का हो जाता है, जिसे अधिक मास कहा जाता है। ऐसे में इस बार सावन दो महीने तक रहने वाला है।

सावन सोमवार की तिथियां

10 जुलाई : सावन का पहला सोमवार
17 जुलाई : सावन का दूसरा सोमवार
24 जुलाई : सावन का तीसरा सोमवार
31 जुलाई : सावन का चौथा सोमवार
07 अगस्त : सावन का पांचवा सोमवार
14 अगस्त : सावन का छठा सोमवार
21 अगस्त : सावन का सातवां सोमवार
28 अगस्त : सावन का आठवां सोमवार

सावन सोमवार पूजा विधि

रांची के जाने-माने पंडित मिश्रा बताते हैं कि
– सावन सोमवार के दिन सुबह स्नान करके साफ-सुथरा वस्त्र धारण करना चाहिये।
– सबसे पहले अपने दाहिने हाथ में चल लेकर सावन सोमवार को व्रत का संकल्प लेना चाहिये।
– घर में मौजूद सभी देवताओं पर गंगा जल छिड़के।
– ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक करें।
– बाबा भोलेनाथ को अक्षत, सफेद फूल, भांग, धतूरा, गाय का दूध, सफेद चंदन, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र चढ़ायें।
– सोमवार के व्रत की कथा जरूर पढ़नी चाहिये और अंत में आरती करनी चाहिये।

इसे भी पढ़ें : भीम आर्मी चीफ को अस्पताल से छुट्टी, कार जब्त…

इसे भी पढ़ें : जोरदार बारिश से भूस्खलन, करीब 9 हजार तीर्थयात्री फंसे… जानें कहां

इसे भी पढ़ें : झारखंड के 24 DSP बने IPS, अधिसूचना जारी

इसे भी पढ़ें : जूता दुकानदार के घर में मचा तहलका, पुलिस भी हैरान… जानें

इसे भी पढ़ें : धूं-धूंकर जली एक साथ कई लग्जरी बसें, बिरसा बस स्टैंड में तहलका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सुबह बिदाई शाम को डिलीवरी, दूल्हे के उड़े होश… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...