Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा बस स्टैंड कांटाटोली में कुछ घंटों के अंतराल में एक-एक कर 9 बसों के जलकर राख हो जाने के कारण तक पहुंचने के इरादे से पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। यह महज हादसा है या कुछ और, इस बिंदु पर तहकीकात शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं पुलिस अपने खुफिया तंत्र से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सबसे पहले एक बस में आग लगी, फिर देखते ही देखते पांच बसों में आग लग गई। अभी पांच बसों की आग ठीक से बुझी भी नहीं थी कि चार अन्य बसों में भी आग लग गई। धधकती आग की लपटें इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक लपटें दिखाई देने लगी। खादगड़ा बस स्टैंड में तहलका मच गया। धधकती बसों का वीडियो भी वायरल होने लगा। स्टैंड के दो अलग-अलग जगहों पर आग लगे, इस वजह से स्टैंड में अपना दिन-रात गुजारने वालों में से कुछ लोग कुछ और ही इशारा कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल की गई तो सच्चाई सामने आ जायेगी। निशांन ट्रेवलर्स, मां भवानी ट्रेवल्स, राधेश्याम और एलडी मोटर्स कंपनी की बसें आग की चपेट में आई हैं।
इसे भी पढ़ें : सुबह बिदाई शाम को डिलीवरी, दूल्हे के उड़े होश… जानें
इसे भी पढ़ें : अपनी मर्जी से भागी थी नाबालिग, मिली तो खुला बड़ा राज…
इसे भी पढ़ें : नाराज पत्नी को मनाकर मायके से लाया घर, फिर जो उसके साथ किया… जानें
इसे भी पढ़ें :पहली बारिश में बह गया करोड़ों का पुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने 500 हुनरमंद स्टूडेंट्स को दी खुशियों की सौगात… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेस हुई हजारीबाग पुलिस, फिर क्या किया …देखें
इसे भी पढ़ें :गांव में घुसा हाथियों का झुंड बौराया, ले ली प्रेम की जान…
इसे भी पढ़ें :किसानों तक नहीं पहुंचती सरकार की योजना












