Dhanbad : धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र में जूता दुकानदार संतोष शर्मा की छुरा से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। लगभग 32 साल के संतोष की डेड बॉडी को उनके घर से कुछ दूर उमेश साव की चाय दुकान के नजदीक फेंक दिया गया। आज भोर में पुलिस ने संतोष की लाश बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा। मारे गये संतोष के बड़े भाई भोला शर्मा ने बताया कि उसके भाई संतोष की धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र के लाल बंग्ला बाजार में जूते की दुकान है। संतोष की किसी से दुश्मनी नहीं थी। हत्या किसने और क्यों की, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक संतोष के एक अन्य भाई हीरालाल शर्मा ने मीडिया को बताया कि इलाके में शराब की एक दुकान है। शाम होते ही यहां शराबियों की अड्डेबाजी शुरू हो जाती है। आये दिन यहां शोर-शराबा होते रहता है। इस मसले पर कई दफा पुलिस का ध्यान दिलाया गया, पर नतीजा सिफर रहा। क्राइम करने के बाद बड़े आराम से बदमाश यहां से भाग निकलते हैं।
इसे भी पढ़ें : धूं-धूंकर जली एक साथ कई लग्जरी बसें, बिरसा बस स्टैंड में तहलका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सुबह बिदाई शाम को डिलीवरी, दूल्हे के उड़े होश… जानें
इसे भी पढ़ें : अपनी मर्जी से भागी थी नाबालिग, मिली तो खुला बड़ा राज…
इसे भी पढ़ें : नाराज पत्नी को मनाकर मायके से लाया घर, फिर जो उसके साथ किया… जानें
इसे भी पढ़ें :पहली बारिश में बह गया करोड़ों का पुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने 500 हुनरमंद स्टूडेंट्स को दी खुशियों की सौगात… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेस हुई हजारीबाग पुलिस, फिर क्या किया …देखें















