spot_img

अपनी मर्जी से भागी थी नाबालिग, मिली तो खुला बड़ा राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chatra : चतरा पुलिस को कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की के किडनैप होने की शिकायत मिली। लड़की पत्थलगड्ढा के नोनगांव की रहनेवाली है। शक के आधार पर बीते 15 जून को उसी गांव के बादल कुमार साव के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ के लिए उसके घर पहुंची। वहां पहुंच पुलिस का माथा ही ठनक गया। जब बादल के घरवालों ने बताया कि उनके बेटे का भी किडनैप हुआ है। इस संबंध में बादल के पिता लगातार थाने में आवेदन दे रहे है। जिसके बाद पुलिस लगातार बादल की खोज में भी जुट गई। इसी बीच पुलिस को बादल के हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में होने की खबर मिली। जिसके बाद चतरा एसपी के निर्देश पर सिमरिया SDPO के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई। टीम तुरंत हजारीबाग के लिए रवाना हुई। वहां पुलिस छापेमारी कर बादल को खोजने लगी। टीम जब बादल के पास पहुंची तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि लड़की भी सकुशल वहीं मिली। पुलिस ने बादल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दिए अपने बयान में बादल ने बताया कि उसके द्वारा ही यह सारा नाटक रचा गया था। ताकि उन दोनों को कोई खोज न सके। पुलिस ने संदेही गुनहगार बादल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस कांड के खुलासे में सिमरिया SDPO अशोक रविदास, पत्थलगड्ढा के थानेदार सुनिल कुमार सिंह, SI अंकित कुमार झा और IRB जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : नाराज पत्नी को मनाकर मायके से लाया घर, फिर जो उसके साथ किया… जानें

इसे भी पढ़ें :पहली बारिश में बह गया करोड़ों का पुल… देखें

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने 500 हुनरमंद स्टूडेंट्स को दी खुशियों की सौगात… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :रेस हुई हजारीबाग पुलिस, फिर क्या किया …देखें

इसे भी पढ़ें :गांव में घुसा हाथियों का झुंड बौराया, ले ली प्रेम की जान…

इसे भी पढ़ें :किसानों तक नहीं पहुंचती सरकार की योजना

इसे भी पढ़ें :‘त्रिवेणी सैनिक’ की मनमानी से NTPC की साख पर बाट, गोलबंद होते लोग… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...