RANCHI : झारखंड पुलिस सर्विस कैडर के 24 डीएसपी लेवल के अफसरों को IPS कैडर में प्रमोशन मिल गई है। 19 जून को UPSE बोर्ड की मुहर लगने के बाद उक्त सूची जारी हो गई है। DSP से IPS कैडर में प्रमोशन का मामला 2016 के बाद से ही लटका हुआ था। राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस में प्रोन्नत अधिकारियों का कुल पद 45 है। यह प्रमोशन राज्य सरकार के 2017 में नौ, 2018 में चार, 2019 में पांच और 2020 में छह पद पर दी गई है। आईपीएस में प्रमोट पदाधिकारियों में सीएम सुरक्षा के डीएसपी डॉ. विमल कुमार, रांची के खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी सहित अन्य शामिल हैं। प्रमोट किए गये अधिकारियों से गृह विभाग ने 30 जून तक घोषणा-पत्र मांगा है, ताकि आगे की कागजी कार्रवाई पूरी की जा सके। झारखंड कैडर में वर्तमान में 125 आईपीएस अधिकारी हैं। अब नए 24 आईपीएस अधिकारी मिलने से राज्य में आईपीएस अधिकारियों की संख्या 149 हो जाएगी।
झारखंड की संचार एवं तकनीकी सेवा में एएसपी सरोजनी लकड़ा, एसीबी रांची के एएसपी एमेल्डा एक्का, एसीबी के सीनियर डीएसपी सादिक अनवर रिजवी, धनबाद मुख्यालय-2 के सीनियर डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, डॉ. विमल कुमार (सीनियर डीएसपी, विशेष शाखा, मुख्यमंत्री सुरक्षा) और जैप-10 रांची के सीनियर डीएसपी विकास कुमार पांडेय वे प्रमुख अधिकारी हैं, जिन्हें आईपीएस कैडर में प्रमोट किया है।
इसके अलावा, जंगल वॉरफेयर स्कूल नेतरहाट के सीनियर डीएसपी विजय आशीष कुजूर, सीनियर डीएसपी विशेष शाखा, झारखंड के दीपक कुमार शर्मा, जैप-7 हजारीबाग के सीनियर डीएसपी राजकुमार मेहता, चतरा के टंडवा में एसडीपीओ व सीनियर डीएसपी शंभु कुमार सिंह, विशेष शाखा के सीनियर डीएसपी अजय कुमार सिन्हा और विशिष्ट इंडिया रिजर्व बटालियन-2 खूंटी के सीनियर डीएसपी अनुदीप सिंह को भी राज्य पुलिस सेवा कैडर से आईपीएस कैडर में प्रमोट किया गया है।
वहीं, एसडीपीओ हुसैनाबाद के सीनियर डीएसपी पूज्य प्रकाश, एसीबी रांची के सीनियर डीएसपी सहदेव साव, बड़कागांव एसडीपीओ व सीनियर डीएसपी अमित कुमार सिंह, बालूमाथ एसडीपीओ व सीनियर डीएसपी अजीत कुमार, लोहरदगा अभियान सीनियर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय, सीनियर डीएसपी खलारी रांची अनिमेष नैथानी को भी IPS कैडर में प्रमोट किया गया है।
इसके अलावा, अजय कुमार-1 (एसडीपीओ, बुंडू, रांची), आरिफ एकराम (सीनियर डीएसपी, कंपोजिट कंट्रोल रूम), मनीष टोप्पो (सीनियर डीएसपी, विशेष शाखा, एसआइबी रांची), कैलाश करमाली (सीनियर डीएसपी, मुख्यालय लातेहार) और पितांबर सिंह खेरवार (सीनियर डीएसपी, एसडीपीओ, निरसा) को भी IPS कैडर में प्रमोट किया गया हैं।
इसे भी पढ़ें : धूं-धूंकर जली एक साथ कई लग्जरी बसें, बिरसा बस स्टैंड में तहलका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सुबह बिदाई शाम को डिलीवरी, दूल्हे के उड़े होश… जानें
इसे भी पढ़ें : अपनी मर्जी से भागी थी नाबालिग, मिली तो खुला बड़ा राज…
इसे भी पढ़ें : नाराज पत्नी को मनाकर मायके से लाया घर, फिर जो उसके साथ किया… जानें
इसे भी पढ़ें :पहली बारिश में बह गया करोड़ों का पुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने 500 हुनरमंद स्टूडेंट्स को दी खुशियों की सौगात… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेस हुई हजारीबाग पुलिस, फिर क्या किया …देखें
इसे भी पढ़ें :गांव में घुसा हाथियों का झुंड बौराया, ले ली प्रेम की जान…
इसे भी पढ़ें :किसानों तक नहीं पहुंचती सरकार की योजना
इसे भी पढ़ें :‘त्रिवेणी सैनिक’ की मनमानी से NTPC की साख पर बाट, गोलबंद होते लोग… देखें






