कोहराम लाइव डेस्क: गुमला जिले के भरनो मुख्यालय से परवल जाने वाली सड़क पर पडकी टोली गांव के समीप सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में भरनो टेटगा टोली निवासी बबलू उरांव, चरवा उरांव और बेड़ो थाना क्षेत्र के परवीन उरांव शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : हर किसी को मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन
जानकारी के अनुसार बबलू और चरवा अपने दोस्त परवीन को लेकर बाइक पर शुक्रवार की रात को रात्रि साढ़े नौ बजे पडकी टोली गांव जा रहे थे। इसी क्रम में नशे में होने के कारण एक ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बबलू और परवीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चरवा सड़क के दूसरे किनारे गिर कर घायल हो गया। रात होने के कारण इस पर किसी की नजर नही पड़ी। शनिवार की सुबह आस-पास के ग्रामीणों की नजर दुर्घटना के शिकार युवकों पर पड़ी। चरवा को कांपता और कराहता पाया गया। ग्रामीणों द्वारा आग जलाकर उसे राहत देने की कोशिश की गई। इसके बाद घटना की सूचना भरनो पुलिस को दी गई। पुलिस ने चरवा को स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें :अस्पताल में भर्ती हुए सौरव गांगुली, लोग कर रहे दुआ














