spot_img
spot_img
spot_img

जवान ने घर आने का किया वादा… भाई करते रहे इंतजार, गांव पहुंचा शव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू के लिए हादसों का दिन साबित हुआ साल का पहला दिन, एक जवान सहित 6 की मौत

पलामू : साल का पहला दिन पलामू जिले के लिए काला दिन साबित हुआ। जिले में हुए तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। जिले के एनएच-98 की परिधि में आने वाले इस मार्ग पर तीन दुर्घटना में पुलिस के 1 जवान सहित छह की मौत हो गई। दो घटना मोटरसाइकिल सवार के साथ हुई, दोनों बाइक पर 3-3 युवक सवार थे।

इसे भी पढ़ें : यहां दूल्‍हा-दुल्‍हन को गिफ्ट में कंडोम-गर्भनिरोधक गोलियां भेज रही सरकार

एक ही बाइक पर सवार होकर बिहार के डेहरी के तीन युवक मेदिनीनगर आ रहे थे। रास्‍ते में बाइक एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की मौत हो गई, वहीं एक का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से शराब की बोतल भी बरामद की, जिसमें थोड़ा सा शराब बचा हुआ भी था। बिहार में शराब बंदी के कारण बॉर्डर वाले इलाके के लोग शराब पीने के लिए झारखंड आते हैं।

वहीं दूसरी घटना में छतरपुर के कव्‍वल गांव के तीन युवक बाइक से जा रहे थे। एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। तीनों एक ही गांव के थे और पड़ोसी थे। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से गांव में मातमी सन्‍नाटा पसर गया।

इसे भी पढ़ें : मजदूरों को धक्के मार राजधानी से उतारा, TTE ने कहा- तुम्हारी औकात नहीं

घर आने का किया वादा, गांव लौटा शव

वहीं एक अन्‍य दुर्घटना में एक जवान की मौत हो गई। औरंगाबाद सांसद की इस्‍कॉट में लगा वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया, जिसमें पलामू जिले के पाटन के नौडीहा के रहनेवाले एक जवान की मौत हो गई, वहीं कई अन्‍य घायल हो गए। जवान मदनजीत सिंह परिजनों को घर आने का वादा किया था, मगर गांव उनका शव पहुंचा। उनके भाई दयानंद सिंह ने बताया कि मदनजीत ने फोन कर घर आने की बात कही थी। उसने कहा था। भैया आज एक जनवरी है कहीं जाना नहीं है न, हम दो बजे तक छतरपुर से ड्यूटी कर गांव आ जाएंगे। जिसके बाद कोई प्रोग्राम बनाएंगे। भाई दयानंद सिंह शाम तक इंतजार करते रहे, मगर मदनजीत नहीं आया। शाम में सूचना मिली की दुर्घटना में जवान मदनजीत की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...