Kohramlive Desk: ब्रिटेन की पूर्व विदेश मंत्री लिज ट्रस (Liz Truss) नई प्रधानमंत्री चुनी गई हैं। भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को उन्होंने हराया है। ट्रस बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) की जगह लेंगी।
लिज ट्रस को 81, 326 वोट मिले, जबकि ऋषि सुनक को 60, 399 मत। कुल वोट थे 172,437, 82.6 फीसदी वोटिंग हुई।
जीत के बाद क्या बोलीं ट्रस?
जीने के बाद ट्रस ने कहा, पीएम चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं सभी लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं। कंजरवेटिव पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाऊंगी। टैक्स कम करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।’ उन्होंने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना काल में अच्छा काम किया।’ बता दें कि ट्रस जॉनसन सरकार में विदेश मंत्री थी।
प्रधानमंत्री बनने वाली तीसरी महिला
लिज ट्रस ब्रिटेन के इतिहास की तीसरी ऐसी महिला हैं जो प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुई हैं। इससे पहले मार्गेट थैचर और थेरेस मे ब्रिटेन में पीएम का पद संभाल चुकी हैं। ब्रिटेन की तीनों महिला प्रधानमंत्री कंजरवेटिव पार्टी की हुई हैं। लिज ट्रस बीते छह साल में देश की चौथी पीएम भी हैं। इससे पहले डेविड कैमरन, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन 2016 से लेकर 2022 तक अलग-अलग अंतराल में पीएम पद पर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :मायके जाने से रोका तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम… देखें क्या
इसे भी पढ़ें :मोमोस के चक्कर में तीन बच्चे हो गए अनाथ… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :बारिश से बचने चली गई भवन में, फिर लड़की भूल ना सकी…
इसे भी पढ़ें :डॉक्टर बोला कुछ, कर दिया राम नाम सत्य, हॉस्पिटल में जमकर बवाल और तोड़फोड़, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :सहायक पुलिस कर्मियों ने CM का जताया आभार, हेमंत बोले- आपके भविष्य को लेकर सरकार गंभीरता से कर रही विचार
इसे भी पढ़ें :बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप रामगढ़ में जब्त…












