spot_img

मायके जाने से रोका तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम… देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : जयवंती कर्मा पर्व के लिए मायके जाना चाहती थी। वह बीते कल यानि रविवार को ही मायके जाने की जिद करने लगी। लेकिन उसका पति पंकज ऐसा नहीं चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों में नोंक झोंक हो गयी। पंकज ने कहा आज रहने दो कल यानि सोमवार को तुझे मायके पहुंचा दूंगा। उसका मायका पैरगाहा गांव में है। पति की यह बात सुन दो बच्चों की मां जयवंती गुस्से में घर से निकल गयी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। घरवालों को चिंता हुई तो उसको खोजना शुरू किया गया। पति ने हर संभावित ठिकानों पर उसे ढूंढा। उसके मायके में भी फोन किया गया। पर वह वहां भी नहीं गई  थी। किसी तरह रात बीती।

आज यानि सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने ठारा नदी में एक महिला की लाश को तैरते हुये देखा। इसकी खबर पुलिस को दी गई। जयवंती के घरवालों के कानों तक भी यह बात गयी। मिली खबर पर घरवाले भागे-भागे नदी के पास पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। घरवालों ने जब लाश को देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। वह लाश 30 साल की जयवंती की थी। लाश देख वहां चीख-पुकार मच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। वहीं यह खबर जयवंती के मायकेवालों तक भी पहुंची। जल्दबाजी में वह भी वहां पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर अपनी बेटी की हत्या का इल्जाम लगाया हैं।

घटना के बारे में झाझा थाना अध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच मायके जाने को लेकर नोक-झोंक हुई थी, जिससे महिला नाराज हो गयी। वह गुस्से में बीते कल यानि रविवार को बकरी चराने के बहाने घर से निकल गयी थी। पर वापस घर नहीं लौटी। सोमवार की सुबह उसकी लाश नदी में तैरती मिली। यह लोमहर्षक घटना बिहार के जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के करहरा भोलाडीह गांव से सामने आयी हैं।

इसे भी पढ़ें :बारिश से बचने चली गई भवन में, फिर लड़की भूल ना सकी…

इसे भी पढ़ें :डॉक्टर बोला कुछ, कर दिया राम नाम सत्य, हॉस्पिटल में जमकर बवाल और तोड़फोड़, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :सहायक पुलिस कर्मियों ने CM का जताया आभार, हेमंत बोले- आपके भविष्य को लेकर सरकार गंभीरता से कर रही विचार

इसे भी पढ़ें :बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप रामगढ़ में जब्त…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...