रांची : नामकुम के चाय बागान में 19 दिसंबर 2020 को जमीन कारोबारी मुकेश झा एवं उसके दो साथियों पर गोली चलने के मामले का खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना को मुकेश झा के सहयोगी रहे नीरज के इशारे पर अंजाम दिया गया था। मुकेश और नीरज में पैसे को लेकर पुराना विवाद है। इसी को लेकर मुकेश पर नीरज ने गोली चलवाई थी।
इसे भी पढ़ें : दुमका जेल से रिम्स में इलाज कराने आया कैदी फरार
गिरफ्तार अपराधियों में निखिल कुमार (24), निशांत सांडवार (31) और सौरभ सिंह उर्फ पिंकू (34) शामिल है। घटना का मुख्य साजिशकर्ता नीरज झा अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बिना नंबर की एफजेड यामाहा बाइक, काले रंग की स्कॉर्पियो JH01CY4716 व अभियुक्तों का मोबाइल फोन बरामद किया है।
यहां याद दिला दें कि 20 दिसंबर 2020 को जब मुकेश झा मंदिर में पूजा करने के बाद चाय बागान में अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था, तभी घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। गोलीबारी में मुकेश के साथ प्रवीण कुमार और रंजीत बंगाली भी गोली लगी थी। आनन-फानन में तीनों को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुकेश के बयान पर नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। गठित टीम ने पूरे मामले की जांच की और तीन आरोपियों को धर दबोचा।
इसे भी पढ़ें : बीमार कैदियों के निजी अटेंडेंट को लेकर एसओपी जारी, ये बन सकते हैं अटेंडेंट
इसे भी पढ़ें : फर्जी IAS बन कर रहा था ये सब कारनामे…








