spot_img
spot_img
spot_img

दुमका जेल से रिम्‍स में इलाज कराने आया कैदी फरार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : रिम्‍स में इलाज कराने आया एक कैदी फरार हो गया। कैदी के फरार होने से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन कैदी की तलाश में शहर की खाक छान रही है। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल रहे हैं। कैदी दुमका जेल से रांची रिम्स इलाज़ कराने आया था। उसका नाम सिद्धेश्वर ओरिया है। रिम्‍स के मेडिसिन विभाग के ICU वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह फरार हो गया।

सिद्धेश्वर हत्‍या के आरोप में दुमका जेल में सजा काट रहा था। तबीयत खराब होने के बाद शुक्रवार की देर रात उसे इलाज के रिम्‍स लाया गया था। शनिवार की सुबह 5 बजे उसने हथकड़ी में लगी रस्‍सी को काट दिया और हथकड़ी लेकर फरार हो गया। कैदी के फरार होने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने मामले की जानकारी बरियातू थाना को दी। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। मगर अबतक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इसे भी पढ़ें : बीमार कैदियों के निजी अटेंडेंट को लेकर एसओपी जारी, ये बन सकते हैं अटेंडेंट

इसे भी पढ़ें : फर्जी IAS बन कर रहा था ये सब कारनामे…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...