देवघर : फर्जी IAS बन कर रहा था ये सब कारनामे : डीसी को किया था कॉल। खुद को बताया डिप्लोमैट। बातचीत के दौरान डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हुआ शक। डीसी ने कराई उस नंबर की जांच। फिर उसे किया गया ट्रेस। और आखिर में दबोच लिया गया। यह हुआ देवघर में। रंजीत कुमार नामक व्यक्ति फर्जी आईएएस बनकर सबको बेवकूफ बना रहा था और उठा रहा था फायदा। वह बड़े-बड़े कारनामे कर चुका है।
फर्जी IAS एक होटल से किया गया गिरफ्तार
इस फर्जी आईएएस को देवघर के होटल धनराज रेसिडेंसी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रंजीत कुमार पूर्व में फर्जी अधिकारी बनकर कई कारनामे कर चुका है। इस दौरान वह खुद को पकड़े जाने के बाद आईएफएस अधिकारी और यूनाइटेड नेशंस का डिप्लोमैट अधिकारी बता रहा था।
इसे भी पढ़ें : लालू की Medical रिपोर्ट पेश नहीं, हाईकोर्ट ने रिम्स निदेशक से मांगा जवाब
भराया गया बांड, चल रही जांच
डीसी ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो रंजीत कुमार ने कबूल किया कि वह फर्जी तरीके से वीआईपी सुविधा पाने के लिए ऐसे काम किया करता था। आरोपी को नगर थाने भेजकर आगे की जांच- पड़ताल की गई, जहां बांड भरवाने के बाद उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : बगैर विधायक बने हफीजुल हसन बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ








