Ranchi (Pawan Thakur) : रातों रात लखपति बनने की चाहत में एक रिटायर्ड फौजी का बेटा क्रिमिनल बन गया। वह अपना खुशरंग ख्वाब तो पूरा नहीं कर पाया, पर चला गया सलाखों के पीछे। नाम है सूरज कुमार सिंह और फितरत है बड़े-बड़े गैंगस्टरों के नाम पर लोगों को डराना-धमकाना और उनसे उगाही करना। इसके पिता रिटायर्ड फौजी धनंजय कुमार सिंह।
पलामू के लेस्लीगंज के रामसागर गांव के मूल निवासी सूरज वर्तमान में रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी डुमरदगा में रहता है। इस काम में सूरज अपने दोस्त रंजीत कुमार साव उर्फ रंजन साव और संजीव कुमार मिश्रा उर्फ छोटू की मदद लेता था। नाम उछलने के बाद रंजीत और संजीव को भी खेलगांव के थानेदार मनोज कुमार महतो ने दबोच लिया। सूरज एक दिन पहले रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में पकड़ा गया। नगड़ी पुलिस ने उसे एक सीमेंट कारोबारी से बतौर 50 लाख रुपये फोन पर रंगदारी मांगने में पकड़ा था। गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के नाम पर उसे डराया गया था।
पूछताछ में उसने कई राज उगले। उसने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ दिन पहले खेलगांव थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी डुमरदगा में रहने वाले अशोक कुमार सिंह से 5 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। अशोक को वर्चुअल कॉल कर रंगदारी मांगी थी। गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अमन साव के नाम पर अशोक को हड़काया और डराया जा रहा था। 9 जनवरी को उनके घर के बाहर फायरिंग करने तक की योजना बनाई गई थी, ताकी डरकर तुरंत पैसा दे दे। इस संबंध में 31 दिसंबर को खेलगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। खेलगांव के थानेदार मनोज कुमार महतो अपने सहयोगी सब इंस्पेक्टर राजीव रंजन और एएसआई युधिष्ठिर महतो की मदद से सूरज के क्राइम में साथ देने वाले उसके साथी रंजीत और संजीव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार रंजीत पतरातू और संजीव हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहनेवाला है।
इसे भी पढ़ें : बक्सर में धराया रांची पुलिस का मोस्ट वांटेड, PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप का…
इसे भी पढ़ें : फंदे पर झूलती मिली दारोगा लालजी यादव की लाश, सड़क पर ग्रामीण कर रहे बवाल
इसे भी पढ़ें : “मीटिंग हुआ तो सब सेटलमेंट हो गया, किसी को नहीं छोड़ेंगे…”
इसे भी पढ़ें : पुलिस के सामने पति को जिंदा जलाया, सुनें क्या बोली बेवा सपना…
इसे भी पढ़ें : भाभी के प्यार में दिवाना पति बना कातिल, देखें वीडियो…










