spot_img
spot_img
spot_img

फंदे पर झूलती मिली दारोगा लालजी यादव की लाश, सड़क पर ग्रामीण कर रहे बवाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : नावा बाजार थाना के निलंबित थानेदार लालजी यादव की थाना कैंपस में ही कमरे में फंदे पर झूलती लाश मिली। लाश मिलने की फैली खबर के बाद सनसनी फैल गई। अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। थाना के सभी स्टाफ और जवान क्वार्टर के आसपास जमा हो गए। आनन-फानन में सूचना पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा और डीआईजी राजकुमार लकड़ा सहित अन्य अधिकारियों को दी गई। फिलहाल जांच का हवाला देते हुए किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

यहां याद दिला दें कि जिले के डीटीओ अनवर हुसैन से बहस के बाद थाना प्रभारी लालजी यादव को एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने निलंबित कर दिया था। तब से वे तनाव में थे। दारोगा लालजी यादव रांची के बुढ़मू थाने में मालखाना का प्रभार देकर कल ही वापस लौटे थे। आज सुबह देर तक जब वे नहीं उठ तो कुछ कर्मी क्‍वार्टर में पहुंचे। वहां देखा तो उनके होश उड़ गये। लालजी कमरे में फंदे पर झूल रहे थे। थानेदार की लाश मिलने की खबर के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। एसपी के विरोध में लोग सड़क पर उतरकर एनएच 98 को जाम कर दिया। ग्रामीण सड़क पर बवाल काट रहे हैं।

मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। दारोगा लालाजी की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। प्रथम दृष्‍टया मामला सुसाइड का लग रहा है। वह 2012 बैच के दारोगा थे। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके बैच के कई सहयोगी अवाक हैं। उन्‍हें विश्‍वास ही नहीं हो रहा है कि लालजी ऐसे कर सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...