spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस के सामने पति को जिंदा जलाया, सुनें क्या बोली बेवा सपना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

“सर फायरिंग कीजिए, बचा लीजिये मेरे पति को”
Ranchi (Neeraj Thakur) : पहले बेरहमी से पिटाई और फिर पत्‍नी और मां के सामने ही जिंदा जलाकर मार दिये गये संजू प्रधान की बेवा सपना देवी ने पहली बार मीडिया के सामने अपनी जुबां खोली। उसने पूरे भयावह मंजर के बारे में बताते हुये जो कुछ खुलासा किया, ऐसा संभवत: पहले सिमडेगा में नहीं हुआ। बकौल सपना “कोई भी कुछ गलत करता है तो उसे बोलने का वक्‍त दिया जाता है। फांसी देने से पहले भी इच्‍छा पूछी जाती है। पुलिस के पैर पर गिर कर गिड़गिड़ाते रही पर पुलिस हिली डुली तक नहीं। कई बार कहा- फायरिंग कीजिए सर, बचा लीजिए मेरे पति को, पर वह खामोश रहे। 500 से ज्‍यादा की भीड़ ने पहले मेरे पति को बेरहमी से पीटा और फिर मेरे सामने ही जिंदा जला दिया। जब मैं रोकना-टोकना चाही तो मुझे भी मारने की धमकी मिली। उनके पास 50 हजार रुपया भी था, जिसे जला दिया गया। पुलिस गरीबों की कहां सुनती। मेरा भी यह देश है, मुझे भी जीने का अधिकार है, बोलने का हक है। जो भी हुआ बहुत गलत हुआ। अब मेरे परिवार को डराया जा रहा है। अब मेरे परिवार को कुछ भी हुआ तो मैं चुप नहीं रहूंगी।” बेवा सपना चीख-चीख कर मांग रही है इंसाफ।

वहीं सिमडेगा के डीसी सुशांत गौरव और एसपी शम्‍स तबरेज ने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है। डीसी के निर्देश पर जिला स्‍तरीय एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। बेवा सपना देवी के बयान पर कोलेबिरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में 13 लोगों को नामजद अभियुक्‍त बनाया गया है। इस कांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। अबतक 3 लोगों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस कांड के मुख्‍य संदेही गुनहगार ग्राम प्रधान सुमन की तलाश जोर-शोर से की जा रही है। एसपी शम्‍स तबरेज ने बताया कि मारा गया संजू प्रधान का भी आपराधिक इतिहास रहा है। 3 नक्‍सल मामले में वह चार्जशीटेड भी है। बीते साल 21 अक्‍टूबर को संजू प्रधान के खिलाफ वन विभाग में सखुआ के 34 बोटा लकड़ी चुराने का केस दर्ज है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है। इस कांड में अगर पुलिसवाले भी दोषी पाए गये तो उनके खिलाफ भी ठोस और सख्‍त कार्रवाई की जायेगी। इस कांड के आईओ कोलेबिरा के इंस्‍पेक्‍टर रामेश्‍वर भगत बनाये गये हैं।

Read More : राजधानी में मर्डर, लाश की हालत देखकर बोले लोग…

Read More :फौजी का हैरतअंगेज कारनामा हुआ वायरल, देखें वीडियो…

Read More : भाभी के प्‍यार में दिवाना पति बना कातिल, देखें वीडियो…

Read More : बाप बनते ही भाग गया सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...