spot_img
spot_img
spot_img

भाभी के प्‍यार में दिवाना पति बना कातिल, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rajesh Singh/Rupam) : दो बच्‍चों की मां रीना को जीने नहीं दिया गया। पति की हरकत और हसरत को वह भांप चुकी थी। पति शोभा प्रसाद अपनी भाभी नेमिन को प्‍यार करता था। दोनों एक ही आंगन में रहते हैं। रीना ने कई बार एतराज जताया। पति शोभा से कई दफा पूछा भी, बताओ भाभी में ऐसी क्‍या चीज है जो मुझमें नहीं। नाक-नक्‍श से सुंदर रीना हर कोशिश की पति का दिल जीतने की, पर वह फिदा था अपनी भाभी पर। भाभी भी जान लुटाती थी देवर पर। अचानक शोभा का बर्ताव रीना के प्रति बदल गया। रीना जान चुकी थी अपने पति की हरकत और हसरत को। इल्‍जाम है कि भाभी ने देवर को उकसाया था कि इस कांटे को सदा के लिए मिटा डालो। बीते 28 द‍िसंबर को रीना को जहर दे दिया गया। पेट दर्द और गला दर्द से छटपटाती रीना ने फोन कर अपने भाई जितेंद्र महतो को बताया कि उसे जहर खिला दिया गया। रांची के बेड़ो में रहनेवाला भाई यह खबर सुन तिलमिला गया। उसने यह बात अपने चाचा को बताई। चाचा ने तुरंत अपने दामाद शोभा को फोन कर कहा कि किसी भी हाल में उसे राज हॉस्पिटल लेकर आओ। तब दामाद ने कहा कि वह अभी थका हारा है, वह जीये या मरे उसे मतलब नहीं।

तब कुछ लोग रीना को बुंडू के ही सरकारी अस्‍पताल में ले गये। वहां ठीक से इलाज किये बिना उसे घर भेज दिया गया। 29 दिसंबर को फिर रीना की तबीयत बिगड़ गई। उसे सेवा सदन में भर्ती कराया गया। यहां से भी दूसरे दिन डिस्‍चार्ज कर दिया गया। पुन: 31 दिसंबर को रीना को राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसने आखिरी हिचकी ली। मरने से पहले रीना ने सबकुछ अपने घरवालों को बताया। उसने बताया कि उसके पति शोभा का नाजायज ताल्‍लुकात गोतनी के साथ था। इस कारण उसे जहर दे दिया गया। इस कांड का अनुसंधान कर रहे बुंडू के सब इंस्‍पेक्‍टर दीपक सिंह ने फौरी कार्रवाई करते हुये गुनहगार शोभा प्रसाद और उसकी भाभी नेमिन को गिरफ्तार कर लिया। शोभा बुंडू में रहता है। उसका अपना राशन दुकान है। सुनें क्‍या बोले रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम और मृतका रीना के चाचा परमा महतो…

Read More : CORONA BLAST: नवोदय विद्यालय में 85 बच्चे कोरोना पॉजिटिव

Read More :इस विश्वविद्यालय के 13 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित, अगले आदेश तक यूनिवर्सिटी बंद

Read More :कोरोना को लेकर कल सरकार लेगी बड़ा फैसला, सीएम हेमंत बोले…

Read More :एंटी क्राइम चेकिंग में क्रिमिनल्‍स का पुलिस ने क्‍या किया, देखें…

Read More :स्कूल-कॉलेज बंद, सभी ऑफिसों में 50 फीसदी क्षमता के साथ होगा कामकाज

Read More :उप सरपंच को सोई अवस्था में गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Read More :अपने ही फ्लैट के नीचे मिली भावेश की लाश, पुलिस बोली…

Read More :रेलवे ट्रैक पर जो कुछ दिखा, इलाके में सनसनी फैला गया

Read More :लावारिस कुत्‍ते की खातिर झोंटा-झोंटी

Read More :इस हाल में मिला 4 दिनों से गायब दिलीप, आक्रोशित हुये ग्रामीण…

Read More :PAN कार्ड यूजर्स इस गलती से बचें, लग जाएगा 10 हजार का जुर्माना

Read More :न पेट्रोल मिलेगी और न शराब, अगर…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...