बोकारो : Petarwar में एक्सीडेंट : बाइक से अपने घर जा रहे थे रिटायर बीसीसीएल कर्मी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को मार दी टक्कर। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फौरन 108 एंबुलेंस से सीएचसी पेटरवार में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार हो गए सांसद संजय सेठ के पीए, बोले- बात तो होती थी, मगर…
Petarwar में हुआ हादसा, बाइक से गोमिया के होसिर जा रहे थे
61 वर्षीय रिटायर बीसीसीएल कर्मी बालेश्वर कर्ण देव रकुवा से मोटरसाइकिल पर गोमिया के होसिर गांव अपने घर जा रहे थे। तभी पेटरवार-तेनुघाट मेन रोड पर पुटकाडीह मोड़ के पास सामने से आ रहे वाहन ने बाइक को धक्का मार दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बालेश्वर देव के पुत्र सिंदरी थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर भी हैं।
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी हत्याकांड : मोस्ट वांटेड बेलाल चढ़ा पुलिस के हत्थे, खोलेगा कई राज






