spot_img

गिरफ्तार हो गए सांसद संजय सेठ के पीए, बोले- बात तो होती थी, मगर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ के पीए संजीव साहू मुश्किल में। संजीव साहू पर धुर्वा में रहने वाली एक महिला ने महिला थाना में यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी संजीव साहू को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने संजीव साहू पर प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि संजीव साहू ने निजी जिंदगी में हर तरह का सहयोग करने की बात कहकर विरोध करने के बावजूद शारीरिक संबंध बनाता रहा।

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी हत्याकांड : प्यार, धोखा, दगा और फरेब का नतीजा.. सूफिया का सिर कलम…

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कोरोना जांच के बाद आज आरोपी को जेल भेजा जाएगा। आरोपी संजीव साहू ने महिला के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि महिला शादीशुदा और बाल बच्‍चेदार है। उसने ऐसा क्‍यों और किसके कहने पर किया पता नहीं।

इसे भी पढ़ें : 15 लाख के इनामी नक्सली मुकेश गंझू ने किया सरेंडर!

हालांकि उन्‍होंने कहा कि दोनों के बीच फोन पर अक्‍सर बातें होती थी। लालपुर में उनकी स्‍टेशनरी की दुकान है, जहां सामान खरीदने आने के दौरान महिला से 2 वर्ष पूर्व जान पहचान हुई थी। इसी दौरान महिला ने उनका नंबर लिया था और उसके बाद अक्‍सर उनसे बातें करने लगी। अचानक से महिला ने ऐसा क्‍यों किया पता नहीं।

इसे भी पढ़ें : महिला दारोगा पर युवक का आरोप पहले जीने मरने की खाई कसमें, जॉब लगते ही…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...