बेलाल कटी मुड़ी लेकर जिस-जिस रास्ते से गया था, उसी रास्ते से पुलिस उसे लेकर घटनास्थल गई और फिर वापस लेकर लौटी
रांची : ओरमांझी में मिली युवती की सिर कटी लाश मामले में मोस्ट वांटेड बेलाल को पुलिस ने दबोच लिया है। एसआईटी की टीम उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची। बेलाल जिस रास्ते से कटी मुड़ी को लेकर गया था। बेलाल ने पुलिस को जैसे-जैसे रास्ता बताया पुलिस वैसे-वैसे ही उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची और फिर घटनास्थल की जांच कर उसे लेकर वापस आई।
रूरल एसपी मो. नौशाद आलम ने बताया कि पहले गला दबाकर उसने पत्नी की हत्या की। फिर दाउली से उसका गला काट दिया। मामले में कोई भी निर्दोश जेल नहीं जाएगा और कोई भी दोषी नहीं बचेगा। पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है। पुलिस हर जरूरी सबूत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
इसे भी पढ़ें :चरित्रहीन बता विवाहिता के काटे ब्रेस्ट, प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन, फिर…
ओरमांझी-सिकिदरी रोड पर बेलाल पुलिस के हत्थे चढ़ा था। वो ऑटो से कहीं भगाने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने बेलाल को एक गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ की और घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। जिसके बाद एसआईटी की टीम उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस की पूछताछ में बेलाल ने सूफिया का सिर कलम करने के पीछे का सारा राज खोल दिया है। उसके इस महापाप में और कौन-कौन लोग शामिल थे। सब कुछ पुलिस सामने लेकर आएगी।
ओरमांझी पुलिस ने 3 जनवरी को हुए इस ब्लांइड मर्डर केस की गुत्थी 10 दिन में ही सुलझा ली थी। 3 जनवरी को जीराबार टोला के परसागढ़ा में युवती की सिर कटी लाश मिली थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस के चंदवे निवासी शेख बेलाल का क्लू मिला। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को बेलाल की पहली पत्नी शब्बो खातून की निशानदेही पर रेलवे ट्रैक के पास से खेत में युवती का सिर बरामद किया था। मुड़ी को गलाने के लिए वहां भरपूर मात्रा में नमक डाल दिया था। बेलाल की लगातार जोरशोर से तलाश जारी थी। संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की टीम छापेमारी कर रही थी। आखिरकार मोस्ट वांडेट पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया।
इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा पर युवक का आरोप पहले जीने मरने की खाई कसमें, जॉब लगते ही…







