spot_img

ओरमांझी हत्याकांड : मोस्ट वांटेड बेलाल चढ़ा पुलिस के हत्थे, खोलेगा कई राज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : ओरमांझी में मिली युवती की सिर कटी लाश मामले में मोस्ट वांटेड बेलाल गिरफ्तार हो गया है। ओरमांझी-सिकिदरी रोड पर बेलाल पुलिस के हत्थे चढ़ा। वो ऑटो से कहीं भगाने की फिराक में था इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस बेलाल को एक गुप्त स्थान में रख कर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की पूछताछ में बेलाल सूफिया का सिर कलम करने के पीछे छिपा सारा राज खोलेगा। उसके इस महापाप में और कौन-कौन लोग शामिल थे। सब कुछ सामने आयेगा। जल्द कई चेहरे बेनकाब होंगे।


ओरमांझी पुलिस ने 3 जनवरी को हुए इस ब्लांइड मर्डर केस की गुत्थी 10 दिन में ही सुलझा ली थी। 3 जनवरी को जीराबार टोला के परसागढ़ा में युवती की सिर कटी लाश मिली थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस के चंदवे निवासी शेख बेलाल का क्लू मिला। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को बेलाल की पहली पत्नी शब्बो खातून की निशानदेही पर रेलवे ट्रैक के पास से खेत में युवती का सिर बरामद किया था। बेलाल की लगातार जोरशोर से तलाश जारी थी। संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की टीम छापेमारी कर रही थी। आखिरकार वो मोस्ट वांडेट पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...