spot_img
spot_img

बार-बार इंजेक्शन, चली गई मासूम की जान, बवाल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : 6 साल के सचिन कुमार की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। इल्जाम है कि स्थानीय कथित डॉक्टर ने मासूम को बार-बार इंजेक्शन दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। मामला पलामू के हुसैनाबाद प्रखंड के पचंबा गांव से सामने आया है। बीते 15 अगस्त को झंडोत्तोलन के बाद सचिन घर लौटा और उसे लगा कि बिच्छू ने डंक मार दिया है। घरवाले उसे लेकर नजदीकी क्लिनिक पहुंचे, जहां डॉ. पंकज कुमार नामक कथित डॉक्टर ने पहले दो और बाद में दो और इंजेक्शन दे दिये। हालत बिगड़ने पर परिजन बच्चे को मेदिनीराय मेडिकल अस्पताल ले गये, लेकिन देर रात मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच आरोपी कथित डॉक्टर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने थाना में आवेदन देकर सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

थानेदार ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। वहीं अनुमंडलीय अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि क्षेत्र के फर्जी डॉक्टरों और अवैध क्लिनिकों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग का करारा जबाव… जानें

इसे भी पढ़ें : “प्रकृति का प्यारा लाल, प्रकृति में समा गया”

इसे भी पढ़ें : पंचतत्व में विलीन हुये मंत्री रामदास सोरेन

इसे भी पढ़ें : संस्कार भोज में उमड़ी लाखों की भीड़, CM ने जताया आभार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...