Reliance Jio ने True 5G से जुड़े सॉल्युशन्स किए प्रदर्शित

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kolkata : पश्चिम बंगाल सरकार के आईटी विभाग और केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग ने कोलकत्ता में एक वर्कशॉप का आयोजन किया। एक दिवसीय इस वर्कशॉप में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्मार्ट ऑफिस जैसे क्षेत्रों से जुड़े कई नए 5जी स्मार्ट सॉल्युशन्स को प्रदर्शित किया। बताते चले कि जियो अकेली कंपनी है, जिसने कोलकत्ता में 5जी नेटवर्क मुहैया कराया है। रिलायंस जियो ने यहां एक 5जी एक्सपीरियंस सेंटर बनाया है। जहां ट्रू5जी से जुड़ी हर जानकारी दी जा रही है। राज्य के सरकारी अधिकारी 5जी के नए उपयोगों को देख सकें और उनकों जमीन पर उतारने की योजना तैयार कर सकें, इसलिए इस वर्कशॉफ को काफी महत्व दिया जा रहा है।

दिसंबर तक मिलने लगेंगे 5जी नेटवर्क के सिगनल

कंपनी का दावा है कि दिसंबर अंत तक पूरे कोलकत्ता में 5जी नेटवर्क के सिगनल मिलने लगेंगे। जियो पूरे पश्चिम बंगाल में चरणबद्ध तरीके से रोलआउट कर रहा है। रिलायंस जियो पश्चिमी बंगाल के सिलिगुड़ी शहर में 5जी लॉन्च की तैयारी कर रहा है। राज्य में कोलकत्ता के बाद सिलिगुड़ी जियो के ट्रू5जी नेटवर्क से जुड़ने वाला दूसरा शहरा होगा। कोलकत्ता में जियो के वेलकम ऑफर के तहत ग्राहकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस ऑफर में ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलता है। वेलकम ऑफर के तहत ग्राहक डेटा का भी काफी अधिक मात्रा में उपयोग कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत का एकमात्र ट्रू5जी नेटवर्क है और उसने अपने ट्रू 5जी नेटवर्क की कई खूबियां गिनाई हैं।

ये हैं खूबियां

1.स्टैंड-अलोन 5G आर्किटेक्चर नेटवर्क, जिसकी 4G नेटवर्क पर निर्भरता शून्य है।

2.700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण है।

3.कैरियर एग्रीगेशन तकनीक का उपयोग करके जियो इन 5G फ्रीक्वेंसी का एक मजबूत “डेटा हाईवे” तैयार करती है।

इसे भी पढ़ें : सलवार पेड़ पर टंगा मिला, एक जवान लड़की का क्या किया हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में बच्चों से मिली द्रौपदी मुर्मू, बोली ‘लाइफ इज वन वे ट्रैफिक’ 

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत सोरेन ने स्थापना दिवस की पूरी तैयारियों का लिया जायजा, मोरहाबादी सज-धजकर तैयार

इसे भी पढ़ें :जिसे जीवन साथी बनाना चाहती थी, उसी ने दे दी भयानक मौ*त… देखें

इसे भी पढ़ें :रघुवर सरकार के पूर्व 5 मंत्रियों के खिलाफ ACB करेगी जांच, सीएम ने दिए आदेश

इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :Post Office के नियम में हुआ बड़ा बदलाव, ये खबर पढ़ लें ग्राहक वरना…

इसे भी पढ़ें :यहां यूनिफॉर्म की जगह शादी के जोड़े में स्‍कूल जाती हैं लड़कियां! देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...