spot_img
spot_img
spot_img

जिसे जीवन साथी बनाना चाहती थी, उसी ने दे दी भयानक मौ*त… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : खुद से ज्यादा उसपर जेने विभा तिर्की भरोसा करती थी। उसे अपना जीवन साथी तक बनाने का मन बना चुकी थी। दोनों एक दूसरे पर जान न्यौछावर करते थे। माता-पिता के साये से वंचित जेने विभा तिर्की की बड़ी बेरहमी से उसके घर के अंदर ही हत्या कर दी गई। इल्जाम है कि यह खून उसके मंगेतर अरविंद तिर्की ने किया। उसके पेट में चाकू घोंपकर उसे जान से मार दिया गया। यह सनसनीखेज वारदात गुमला के बसिया थाना क्षेत्र के सरूडा गांव में हुई। घटना को अंजाम देने के बाद फरार अरविंद की तलाश पुलिस कर रही थी। मौत के घाट उतार दी गई जेने विभा तिर्की नर्स की ट्रेनिंग पूरी कर चुकी थी। उसे बहुत जल्द सिमडेगा में नौकरी लगने वाली थी। विभा की हत्या क्यों की गई, इस बिंदु पर पुलिस तहकीकात कर रही थी। फरार अरविंद रायडीह प्रखंड के सिकोई गांव का रहनेवाला है।

घटना को लेकर अबतक जो बातें उछलकर सामने आई है, उसके अनुसार माता-पिता के साये से वंचित विभा तिर्की को उसके बड़े पापा दोमनिका तिर्की और बड़ी मम्मी बेनेदिक तिर्की ने पाला-पोसा था। ये लोग सिमडेगा के कुरडेग थाना क्षेत्र में रहते हैं। पढ़-लिख कर काबिल बन गई जेने विभा तिर्की और अरविंद तिर्की एक दूसरे को बेइंतिहा प्यार करते थे। दोनों ने शादी भी करने का फैसला ले लिया था। सूत्रों के अनुसार अचानक दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। खटास आने को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार सोमवार की दोपहर 3 बजे अरविंद तिर्की अपनी मंगेतर विभा से मिलने उसके घर गया। विभा सरूडा गांव में अपनी चाची जीतन एक्का के घर में रहती थी। घर के एक कमरे में दोनों साथ थे। अचानक विभा की चीख सुन घर के कुछ लोग दौड़े। देखा विभा खून से लथपथ है। उसके पेट में चाकू मार दिया गया था। लहुलूहान विभा को जल्दी-जल्दी रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंचे थानेदार ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने मीडिया से कहा कि हत्यारे के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के पीछे छुपे राज सामने आयेगा। पुलिस फरार अरविंद की खोज में उसके कई संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान से ड्रोन घुसपैठ, BSF के DG ने जताई चिंता

इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जवान बेटे की डेड बॉडी से आरती की शादी कराना चाहती है एक दुखी मां, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर में RAF और CRPF को झोंका गया…

इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन दहाड़े जमीन कारोबारी की हत्या, क्या बोल गये भाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ, इंसास का चोर CRPF का जवान निकला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...

मुहर्रम से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम पर्व को लेकर गढ़वा पुलिस...

भक्ति के रथ पर सवार होगा चौपारण… जानें कब

Chouparan(Krishna Paswan) : सावन की आहट के साथ चौपारण की...

चलती कार बनी आ’ग का गोला, टोल प्लाजा के पास टला बड़ा हा’दसा…

Ranchi : रांची-रामगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर उस वक्त...