JNV में छठी कक्षा में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तारीख तक करें ऑनलाइन आवेदन

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 06 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। जिन छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 (JNVST 2023) में शामिल होना है, वे या उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 31 जनवरी 2023  तक आवेदन किया जा सकता है।

इस प्रकार करें पंजीकरण 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “कक्षा VI जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए यहां क्लिक करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31.01.2023 है” पर क्लिक करें।
  • “कक्षा VI पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें, और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
  • यह नियम होगा लागू
  • जिले में 75 फीसदी सीटें ग्रामीण इलाके के छात्रों से भरी जाएंगी।
  • एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के और दिव्यांग छात्रों को आरक्षण सरकारी नियमों के अनुसार मिलेगा।
  • कम से कम एक तिहाई सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित होंगी।

आयु एवं योग्‍यता

छठी कक्षा में एडमिशन के लिए बच्‍चों का जन्म 1-05-2011 से 30-04-2013 के बीच होना चाहिए। इसमें दोनों तारीख शामिल हैं। एकेडमिक ईयर 2022 – 23 में सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में पांचवीं क्लास में पढ़ने वाले ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि स्टूडेंट को जिस जिले के स्कूल में एडमिशन लेना है, वह उसी जिले में 5वीं की पढ़ाई कर रहा होना चाहिए। प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को सुबह 11.30 बजे होगी। JNV चयन परीक्षा 2023 का परिणाम जून 2023 तक घोषित होने की संभावना है।

कैसी होती है परीक्षा

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो मेंटल एबिलिटी टेस्ट के 40 सवाल होंगे, जोकि 50 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 60 मिनट का वक्त मिलेगा। अर्थमेटिक के 20 सवाल होंगे जो 25 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 30 मिनट का वक्त मिलेगा। लेंगुएट टेस्ट के 20 सवाल होंगे, जो 25 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 30 मिनट का वक्त मिलेगा। इस तरह पूरे पेपर में 80 सवाल होंगे और पेपर 100 नंबर का होगा। इसे स्टूडेंट्स को 02 घंटे में पूरा करके जमा करना होगा।

इसे भी पढ़ें : Patna Airport :142 लोगों की हवा में अटक गई सांसें… फिर क्या हुआ देखें

इसे भी पढ़ें : दिल्ली कैपिटल्स में पूर्व BCCI अध्यक्ष गांगुली की हुई वापसी, अब संभालेंगे ये जिम्मेदारी

इसे भी पढ़ें : Delhi Kand : अंजली की दर्द*नाक मौ*त पर 10 लाख का मरहम… देखें

इसे भी पढ़ें : दिल्ली कांड में मृतका की सहेली का बड़ा खुलासा… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : CM की रैली के दौरान IPS अफसर की मौ*त… देखें

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : डिस्टिलरी पुल मार्केट में दुकानदारों को शिफ्ट करने की तैयारी… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची के DIG अनिश गुप्ता को मिलेगा मेडल, बाकी 33 भी नवाजे जायेंगे…

इसे भी पढ़ें : रूह कंपाने वाला दिल्ली कांड : थानेदार ने नापी दूरी तो…

इसे भी पढ़ें : Weather Alert @ Jharkhand : भोर में रहेगा कुहासा और धुंध, जानें कब से…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कल्पना सोरेन का ये संदेश… देखें

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने ग्रामीण...

रेलवे में निकली 6565 नौकरियां, नोटिफिकेशन जारी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं...

CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”

Ranchi : झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में...

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...