Ranchi : रांची प्रक्षेत्र के DIG अनिश गुप्ता 26 जनवरी को नवाजे जायेंगे। उन्हें यह मेडल गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिलेगा। वहीं पलामू के IG असीम विक्रांत मिंज सहित 33 पुलिसकर्मियों को अहम पदक मिला है। गृह विभाग ने इस बाबत पत्र जारी कर दिया है। जारी पत्र के अनुसार एक को राज्यपाल पदक, दो को मुख्यमंत्री पदक और बाकी को झारखंड पुलिस पदक से नवाजा जायेगा। विशिष्ट सेवा के लिये झारखंड राज्यपाल पदक दिया जाता है। इस बार यह पदक झारखंड जगुआर के सब इंस्पेक्टर गणेश चन्द्र पान को दिया जायेगा। वीरता के लिये लातेहार जिला बल के सब इंस्पेक्टर दिव्य प्रकाश और राजीव कुमार भगत को दिया जायेगा। इन्हें झारखंड मुख्यमंत्री पदक मिलेगा।
इसी तरह सराहनीय सेवा के मे़डल IG असीम विक्रांत मिंज, DIG अनिश गुप्ता, DSP राजकुमार मेहता, दीपक कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय औरअशरद खां, सुदामा सिंह, सुखराम उरांव, मुकुंद बानरा, अंशलेम फ्रांसिस सोय, बिहारी मरांडी, ईश्वरी सिंह, सुबोध कुमार, विनय कुमार पांडे, बांधना उरांव, इसहाक डोडराय, प्रशांत कुमार महतो, रमाशंकर कुमार, अमित गुरुंग, इमानुएल टूडू, जारका कोरबा, धर्मेंद्र कुमार, दुर्गा उरांव, कुंवर मुंडा, अजय कुमार सिंह, भूषण शर्मा, अंजुला कुजुर, अनुपा कुमारी एवं सूर्य बहादुर धर्ती को मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें : रूह कंपाने वाला दिल्ली कांड : थानेदार ने नापी दूरी तो…
इसे भी पढ़ें : रूह कंपा देने वाली मौ*त : हड्डियां चकनाचूर, बदन के कपड़े तक गायब… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सलवार के नाड़े से आशिक की बीवी को सलटा दिया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : Punjab News : CM आवास के पास मिला जिंदा बम, इलाका सील… देखें
इसे भी पढ़ें : Rajouri Attack: कल जहां बरसी ताबड़तोड़ गोलियां, आज वहां फटा IED… देखें
इसे भी पढ़ें : पारसनाथ को घोषित करें तीर्थस्थल : राज्यपाल रमेश बैस














