KohramLive : अंदर से हिला देने वाले दिल्ली कांड को लेकर जैसे ही यह बातें सामने आई कि हल्की धारा में केस दर्ज किया गया है, लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। वहीं, मारी गई लड़की के घरवालों का इल्जाम था कि यह महज एक सड़क हादसा नहीं, साजिश है। गुनाहगारों ने जानबूझ कर उनकी बेटी की यह दुर्दशा की है। दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने का घेराव भी किया। लोगों के गुस्सा को देखते हुए थाना के बाहर एहतियात के तौर पर अर्द्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। वहीं थानेदार ने अपनी गाड़ी हादसे की पूरी दूरी नापी। करीब 13 किलोमीटर तक लड़की को घसीटा गया। वह कार में फंसी रही।
दिल्ली कांड : सीसीटीवी में कैद हुई कार से घसीटने की सीन
वहीं पुलिस ने कई CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में साफ-साफ लड़की को कार से घसीटने की सीन कैद हुई है। वहीं पुलिस को कुछ चश्मदीद भी मिले। कुछ लोगों का कहना था कि कार में सवार जालिम गुनाहगार घटना को लेकर झूठी कहानी गढ़ रहा है। कार के अंदर से गाना बजने की कोई आवाज बाहर नहीं आ रही थी। वहीं कार के बाहर आवाज सुनी गई। सोमवार को FSL की टीम हादसे वाले स्थान से लेकर लड़की के डेड बॉडी मिलने वाली जगह से कई तरह के प्रदर्श जुटाये हैं। पुलिस की अलग-अलग टीम अनुसंधान कर रही है। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को FIR में धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) व 120 (आपराधिक षड्यंत्र) जोड़ दी है। दिल्ली पुलिस ने इसे बहुत ही दुखद घटना बताया है। वहीं कुछ विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा कर रहे हैं, ताकि गुनाहगारों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। इस घटना को लेकर हर कोई शर्मसार है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस गुनाहगारों को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट भी कराने का मन बना रही थी। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने गुनाहगारों को फांसी देने की मांग की है। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए कानून व्यवस्था से जुड़े कुछ सवाल पूछे हैं। इस केस को लेकर भाजपा के भी कड़े तेवर हैं।
इसे भी पढ़ें : रूह कंपा देने वाली मौ*त : हड्डियां चकनाचूर, बदन के कपड़े तक गायब… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सलवार के नाड़े से आशिक की बीवी को सलटा दिया… देखें कैसे












