spot_img

दिल्ली कांड में मृतका की सहेली का बड़ा खुलासा… देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कंझावला केस में दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतका अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ उसकी एक सहेली भी थी। हादसे के बाद वह मौके से चली गई। अब हमारे पास घटना का चश्मदीद गवाह है। जिसका बयान 164 CRPC के तहत दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि एक्सीडेंट में दूसरी लड़की को ज्यादा चोट नहीं आई है। वह जांच में पुलिस की मदद कर रही है। जब गाड़ी की टक्कर हुई तो वो डर गई थी जिसकी वजह से वह मौके से भाग गई। वह पैदल ही घर चली गई थी। मृतका की सहेली ने बताया कि हादसे में गलती कार सवारों की थी। हालांकि संदेही आरोपियों ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि स्कूटी सड़क पर लहरा रही थी जिसकी वजह से टक्कर हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतिका का एक साल पहले भी एक्सीडेंट हुआ था। ऑटोप्सी रिपोर्ट में युवती के रेप की पुष्टि नहीं हुई है।

यहां याद दिला दें कि बीते 1 जनवरी को गिने-चुने चंद लड़कों ने देश की राजधानी दिल्ली में एक भयानक कांड को अंजाम दिया। नशे में टून बलेनो कार में सवार युवक एक लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटते हुये ले गये। लड़की कार में फंसी रही। घसीटे जाने के चलते पीठ और सिर के पिछले हिस्से की हड्डियां बुरी तरह से चकनाचुर हो गई। मांस तक बाहर निकल गया। एक पैर का निचला हिस्सा गायब था, वहीं दूसरा पैर नीचे से टूटकर लटक रहा था। बदन पर एक कपड़ा नहीं था। इस जवान लड़की की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हुई।

इसे भी पढ़ें : रांची से हावड़ा 4 घंटे 55 मिनट में, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : रूह कंपाने वाला दिल्ली कांड : थानेदार ने नापी दूरी तो…

इसे भी पढ़ें : नारायणपुर में बवाल, समझाने गये एसपी का सिर फोड़ा…

इसे भी पढ़ें : हफुआ गांव का दामाद लफुआ निकला, सास को करवा दिया अंदरे… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : Punjab News : CM आवास के पास मिला जिंदा बम, इलाका सील… देखें

इसे भी पढ़ें : Rajouri Attack: कल जहां बरसी ताबड़तोड़ गोलियां, आज वहां फटा IED… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...