Garhwa : राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने चिनियां प्रखंड के बरवाडीह गांव में पलामू के प्रथम सांसद स्व. जेठन सिंह खरवार की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद मंत्री जी उनके घर पहुंचे। मंत्री ने जेठन सिंह के पुत्र सत्यदेव सिंह खरवार सहित उनके सभी परिजनों से मुलाकात की।
इसे भी पढ़ें : कोरोना की दूसरी लहर का कहर : अब इस शहर में लगा 10 दिनों का सख्त लॉकडाउन
मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि वीर सपूतों एवं महापुरूषों के दरवाजे पर पहुंचना तीर्थ यात्रा के समान है। इनके घर का भोजन अमृत तुल्य है। उन्हांने कहा कि जेठन सिंह खरवार जैसे वीर सपूत के घर पहुंचकर वे काफी सौभाग्यषाली महसूस कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : हैरी पॉटर के #Actor Paul Ritter का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के विकास के लिए वे पूरी तरह से तत्पर हैं। वे महापुरूषों एवं वीर सपूतों का दूसरे लोगों की तरह राजनीतिक इस्तेमाल नहीं करते हैं बल्कि वे ऐसे लोगां को दिल से नमन करते हैं। मंत्री ने कहा कि स्व. जेठन सिंह खरवार, नीलांबर-पीतांबर, फेतल सिंह आदि लोगों ने ही पलामू में सबसे पहले आजादी का बिगुल फूंका था।
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी ने मंजूर किया अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन का इनविटेशन
आज तक किसी भी नेता ने इसके गांव एवं वंषजां पर कोई ध्यान नहीं दिया। परंतु वे इनके समाज के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मौके पर छत्तीसगढ़ के सरगुजा विधायक बृहस्पति सिंह उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : @SEX RACKET का खुलासा, इस हालत में 3 युवकों को पुलिस ने पकड़ा
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में “वर्ल्ड हेल्थ डे” के अवसर पर चला विशेष टीकाकरण अभियान






