रायपुर : भारत में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है। पिछले 24 घंटे में मिले संक्रमितों की संख्या ने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को देश में रिकॉर्ड 1.15 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज सामने आए। कोरोना के खतरे को देखते हुए देश के 6 राज्यों ने अपने कई शहरों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के रायपुर में 9 अप्रैल से 10 दिन के लिए फुल लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान कर दिया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार इस बार पिछले बार के मुकाबले ज्यादा कड़ाई से लॉकडाउन की तैयारी है। सीएम भूपेश बघेल ने इस संबंध में बैठक कर निर्णय लिया है। पहला लॉकडाउन 10 दिनों का होगा। बाद में स्थिति को देखकर आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान सिर्फ पेट्रोल पंप, मेडिकल जैसी आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। पेट्रोल पंप में भी चिन्हित सेवाओं से जुड़े लोगों को ही पेट्रोल मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : कोरोना पर सरकार का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, इन पर भी लगी पाबंदी
लोगों की लापरवाही के कारण लॉकडाउन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार लॉकडाउन के पक्ष में नहीं थी। मगर लोगों की लापरवाही की वजह से सरकार को ये फैसला लेना पड़ा। देखा जा रहा है कि लोग खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, बिना मास्क घूम रहे हैं। प्रशासन के बार-बार जागरूक करने के बावजूद लोग नहीं माने। जिसके बाद सरकार को ये फैसला लेना पड़ा।
Keeping in mind the #COVID19 situation, Raipur district is being declared a containment zone from 6 pm on 9th April till 6 am on 19th April. All the borders of the district will remain sealed during this period: Raipur district collector S Bharathi Dasan#Chhattisgarh pic.twitter.com/7Q0aoXz8BD
— ANI (@ANI) April 7, 2021
इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची में M_Bazar, Firayalal, V2 मॉल और BLUSH सील, जानिये और क्या हुआ बंद
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में चल रही बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता व मंत्री रविंद्र चौबे ने जानकारी दी है कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निर्देश दिए गए हैं। सभी व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों से सहयोग मांगा गया है। सभी संगठनों ने भरोसा दिलाया है कि पहले की ही तरह इस बार भी सरकार के साथ हैं। बेड, ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की उपलब्धता बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। बिना लक्षण के मरीजों को नए बनाए जा रहे अस्पतालों में शिफ्ट करने कहा गया है।
इसे भी पढ़ें : सेंट्रल मिनिस्टर #ArjunMunda कोरोना पॉजिटिव, #Tweet कर साझा की जानकारी








