spot_img
spot_img
spot_img

पीएम मोदी ने मंजूर किया अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन का इनविटेशन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने क्‍लाइमेट समिट यानी जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होने के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इनविटेशन को मंजूर कर लिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। वर्चुअल जलवायु शिखर सम्मेलन में दुनिया के 40 नेताओं को दिया गया है न्‍योता।

इन देशों के नेताओं को किया गया है आमंत्रित

बाइडन प्रशासन ने इस शिखर सम्मेलन के लिए 40 देशों के शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया है. प्रधानमंत्री मोदी के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को आमंत्रित किया गया है.

लिये जा सकते हैं बड़े निर्णय

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में बताया, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया था। अमेरिकी प्रशासन द्वारा 22-23 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए कई बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम की सराहना की है और उनके निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

भारत की यात्रा पर आएंगे बाइडेन के विशेष दूत

जलवायु परिवर्तन से जुड़े मामलों पर जो बाइडेन के विशेष दूत जॉन कैरी 5 से 8 अप्रैल तक भारत के दौरे पर रहेंगे। कैरी के इस दौरे को लेकर अरिंदम बागची ने कहा, अपने इस दौरे के दौरान वो जलवायु शिखर सम्मेलन के साथ ही इस वर्ष के अंत में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी26) को लेकर भी जरूरी वार्ता करेंगे. बागची ने कहा, “अपने इस दौरे के दौरान कैरी, देश के विदेश मंत्री, वित्त मंत्री और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री समेत कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।”

इसे भी पढ़ें :ताइवान में सुरंग में हुआ ट्रेन हादसा, 36 लोगों की गई जान

इसे भी पढ़ें :कोरोना वैक्सीन की कमी से जूझ रहे ब्राजील के विदेश मंत्री ने किया रिजाइन

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईरान की यात्रा ना करें, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी…

Kohramlive : पश्चिम एशिया की बदलती फिजाओं के बीच...

चीन-अमेरिका को भारत का बड़ा झटका, 5 साल की एंटी-डंपिंग ड्यूटी…

Kohramlive : भारत सरकार ने घरेलू उद्योगों को विदेशी...

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...